दिया धरना, मामले की जानकारी लेने भेजे गये किसान नेता
नगरपालिका के गेट पर लगा पार्षदों का तंबू
नगरपालिका के एक पार्षद को बीते सप्ताह पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के विरोध में नपा पार्षद लामबंद हो गए है। नपा पार्षदों ने मामले की निष्पक्षता से जांच की मांग को लेकर नगरपालिका के गेट पर सांकेतिक धरना शुरू कर दिया है। पार्षदों का आरोप है कि पुलिस ने पार्षद को गलत तरीके से गिरफ्तार किया है। धरने पर लगभग आधा दर्जन पार्षदों ने हिस्सा लिया।
शुक्रवार को भाजपा सरकार के पूर्व नपा चेयरमैन व पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंगला, पार्षद ओंकार दत्त, विकास शर्मा, विक्रमजीत चौहान, सुनील पाल, उप-चेयरमैन के भाई नगरपालिका के गेट पर तंबू लगाकर दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया।
मामला पार्षद की गिरफ्तारी का
वार्ड 17 के पार्षद सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने उसको किस मामले में गिरफतार किया है, वह उससे अनभिज्ञ है। कुछ माह पूर्व गंदे नाले में गिरने से एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। जिसको लेकर कालोनिवासियों ने सामाजिक कार्यकर्ता जेपी शेखपुरा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया था। लेकिन मेरा उसमें कोई रोल नही था। वह केवल प्रदर्शनकारियों के साथ था, लेकिन पुलिस ने कुछ दिन पूर्व ही बिना कुछ बताए गिरफ्तार कर लिया।
वहीं नपा पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सिंगला ने कहा कि पार्षद सुनील पाल एक जनप्रतिनिधि है और उसको बिना किसी कारण के ही गिरफ्तार करना गलत है। गौरतलब है कि बीते फरवरी माह में शहर के गंदे नाले में पांच वर्षीय बच्चे की लाश मिलने से भडक़े कुछ लोगों ने नगरपालिका कार्यालय में प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में शामिल प्रदर्शनकारियो के खिलाफ नगरपालिका सचिव और नपा अध्यक्ष के द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति के नामजद करते हुए कुछ अन्य लोगो के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। बीते सप्ताह इस केस में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पार्षद सुनील व दो अन्य लोगो को गिरफ्तार किया था।
कहा प्रधान सुभाष गुप्ता ने-
प्रधान ने इस सम्बंध मे कहा कि उस समय मेरे घर पर कुछ प्रदर्शनकारी पहुंचे थे मैने सिर्फ जेपी का नाम दिया था उसके साथ अन्य भी थे। मेैने किसी पार्षद का नाम व किसी व्यक्ति का नाम नही दिया।
जानकारी मिली है कि एक किसान मोर्चा के नेता सतीश राणा की डयुटी इस मामले की छानबीन करने के लिये लगाई गई थी। उन्होने मामले की जानकारी लेकर भिजवा दी है।
चर्चा रही की सोमवार को भी धरना दिया जायेगा। ओर उसमे घरौंडा मे हो रहे विकास कार्यों मे हो रही धांधली के खिलाफ भी रोष प्रकट किया जायेगा। क्योकि ज्ञात रहे कि पूर्व चैयरमैन व उप चैयरमैन नगरपालिका प्रधान व प्रशासन पर भ्रष्ट्राचार के आरोप सार्वजनिक तौर पर लगा चुके हैं। देखना रहेगा कि सोमवार को धरना होगा या नही या उससे पहले ही मामले का पटाक्षेप हो जायेगा। क्योकि धरना मे शामिल भाजपा समर्थित पार्षद बताये जाते हैं। ऐसी चर्चा आज यहां रही।
बताया थाना प्रभारी ने-
थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने पार्षदों के सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पुलिस ने पार्षद सुनील की गिर ़तारी सबूतों के आधार पर की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस पर किसी तरह का दबाव नहीं है।
एएसआई वकील सिंह हुये सेवानिवृत
घरौंडा : 15 दिसंबर : प्रवीण कौशिक
शुक्रवार को थाना घरौंडा में आयोजित विदाई समारोह में थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने सेवानिवृत हुए एस्सिटेंट सब-इंस्पेक्टर वकील सिंह का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। वकील सिंह ने 1985 में पुलिस महकमें में भर्ती हुए थे। जिन्होंने ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से अपनी सेवाएं दी। 32 साल बाद पुलिस डिपार्टमेंट से रिटायर्ड हुए एएसआई वकील सिंह ने कहा कि पुलिस महकमें में उनको पूरा मान स मान मिला है। उनकी पोस्टिंग छह माह पहले ही घरौंडा थाने में हुई थी। जहां पर थाना प्रभारी व अन्य कर्मचारियों को उनको पूरा सहयोग मिला।
वहीं थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने कहा कि वकील सिंह ने ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाह किया है।
इस मौके पर एचसी प्रवीन कुमार, रण सिंह, रोहताश अंतिल, निर्मल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment