10000

Saturday, 2 December 2017

रात को हो रही थी रजिस्ट्रियां, ये माना एसडीएम घरौंडा ने


मिडिया के कैमरे खुलते ही क्यो कर्मचारीयों ने किये कम्युटर बंद, संदेहात्मक स्थिति बनी

घरौंडा : प्रवीण कौशिक
तहसील में रात के अंधेरे में चल रही रजिस्ट्री प्रकरण की जांच के दूसरे दिन भी कुछ तथ्य सामने आए हैं। घटनाक्रम की जांच कर रहे एसडीएम मो. इमरान रजा ने माना है कि रात साढ़े सात बजे तक रजिस्ट्रियां की जा रही थी।
 एसडीएम के अनुसार पहले दो दिन की जांच में कुछ तथ्य सामने आए और मामले की गहनता से जांच जारी है। यदि पूरे वाक्या में किसी प्रकार की भी कोताही पाई जाती है तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं दूसरी ओर मामले का खुलासा होने के बाद पूरे तहसील कार्यालय में सन्नाटा पसरा पड़ा है।

आपको बता दें कि बीते बुधवार की रात को तहसील स्थित पांच बजे बंद होने वाले ई-दिशा केंद्र में तहसीलदार की गैर-मौजूदगी में रजिस्ट्रियां करने का खेल खेला जारी था। तहसील में कार्यरत कर्मचारी लोगों की रजिस्ट्रीयां करने में जुटे हुए थे।
 बताया जा रहा है कि बुधवार को रात लगभग आठ बजे तक पचास रजिस्ट्री हो चुकी थी। जैसे ही मीडिया का कैमरा तहसील कार्यालय में घूमा तो तुरंत ही ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी कम्प्यूटर बंद कर मौके से खिसके दिखाई दिए थे। जिससे संदेहात्मक स्थिति बन गई । व चर्चाओं  का बाजार गर्म हो गया कि कहीं कोई घल्लुघारा तो नही हो रहा था। मामले का खुलासा होते ही जिला उपायुक्त ने एसडीएम को जांच करने के निर्देश जारी कर दिए थे। अब एसडीएम मामले की गहनता से जांच कर रहे है।

देर शाम तक हुई थी रजिस्ट्री

एसडीएम मो० इमरान रजा का कहना है कि बुधवार को तहसीलदार प्रशासनिक कार्यो के लिए कोर्ट में थे और उसी दिन रजिस्ट्री के लिए 44 टोकन वितरित किए गए थे। पहली रजिस्ट्री का कार्य 3 बजे शुरू हुआ था। साढ़े सात बजे तक 37 रजिस्ट्रियां दर्ज हो चुकी थी। एसडीएम के मुताबिक तहसीलदार ने अपने बाद कानूनगो को रजिस्ट्री करने के लिए अधिकृत किया था। रजिस्ट्रियां करते-करते शाम के साढ़े सात बजे गए थे। अब सवाल उठता है कि यदि तहसील कार्यालय में इतनी ही ईमानदारी से काम चल रहा था, तो मीडिया का कैमरा देखते ही कर्मचारी अपने कम्यूटर बंद करके क्यों खिसक गए। वहीं दूसरी ओर बची हुई सात रजिस्ट्रियां कब की गई या फिर उन टोकनों को रद्द कर दिया गया। ये तो जांच के बाद ही पता चल पायेगा।

मो. इमरान रजा, एसडीएम, घरौंडा।
रजिस्ट्री मामले की छानबीन में कुछ तथ्य सामने आए है। तहसीलदार बुधवार किसी कार्यको लेकर  रजिस्ट्री करने की पॉवर कानूनगो को देकर चले गए थे। साढ़े सात बजे तक रजिस्ट्रियां हुई थी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...