10000

Friday, 9 October 2020

विधायक कल्याण के निर्देश पर मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन ने लिया मंडी का जायजा, किसानों की सुनी समस्याएं

शुक्रवार को विधायक के निर्देश पर मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन ने मंडल अध्यक्ष सुभाष कश्यप, महेंद्र कैमला व एमएलए के निजी सचिव सुरेंद्र भौरिया ने मंडी का दौरा किया। घरौंडा :प्रवीण कौशिक
किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए विधायक हरविंद्र कल्याण की अनुपस्थिति में उनकी टीम ने मंडी में मोर्चा संभाल लिया है। मार्किट कमेटी के पूर्व चैयरमेन ने मंडल अध्यक्षों व विधायक के निजी सचिव के साथ मंडी में धान की स्थिति का जायजा ले रहे है साथ ही किसानों की समस्याओं से भी रूबरू हो रहे है। पूर्व चेयरमेन के मुताबिक, मंडी की व्यवस्थाएं पहले से बेहतर है और किसान संतुष्ट है।
शहर की नई अनाज मंडी में चार दिन पहले गेट पास को लेकर मंडी एसोसिएशन व मार्किट कमेटी के सचिव चंद्रप्रकाश के बीच तीखी नोंक झोंक हो गई थी। आढ़तियों ने अपनी शिकायत विधायक हरविंद्र कल्याण से की थी। किसानों व आढ़तियों की समस्या को लेकर विधायक कल्याण काफी गंभीर दिखाई दिए। उन्होंने तुरन्त जिला उपायुक्त निशांत यादव को मामले की जानकारी लेने के लिए कहा। साथ ही अपने निजी सचिव सुरेन्द्र भोरिया को भी किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए मंडी में भेजा। बीते तीन दिन से सुरेंद्र भौरिया मंडी में स्थिति पर नजर बनाए हुए है। किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर विधायक तक जानकारी पहुंच जाती है। विधायक लोगों की समस्या का समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को मंडी में भेजते हैं। 
 शुक्रवार को विधायक के निर्देश पर मार्किट कमेटी के पूर्व चेयरमैन ने मंडल अध्यक्ष सुभाष कश्यप, महेंद्र कैमला व एमएलए के निजी सचिव सुरेंद्र भौरिया ने मंडी का दौरा किया। साथ ही धान की रेटों से संबंधित जानकारी ली गई और किसानों से उनकी समस्याएं भी जानी। किसानों ने टीम को बताया कि उनकी धान के अच्छे दाम मिल रहे है और गेट पास को लेकर भी समस्या खत्म हो चुकी है। व्यवस्थाएं पहले से बेहतर है। वहीं मार्किट कमेटी के पूर्व चैयरमेन ने बताया कि विधायक हरविंद्र कल्याण के दिशा निर्देशो के अनुसार मंडी में किसानों की समस्या सुनते हैं और उनका समाधान करने का प्रयास करते हैं। मंडी में गेट पास को लेकर समस्याएं आ रही थी। जिनका समाधान हो चुका है यदि किसी किसान को अब भी गेट पास को लेकर कोई दिक्कत आ रही है तो वह मार्किट कमेटी कार्यालय में उनसे मिल सकता है। किसानों को दिक्कतें नहीं आने दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...