10000

Saturday, 3 October 2020

बीजेपी जेजेपी ने जिस थाली में खाया उसी में छेद किया : बी के कौशिक*

*बीजेपी जेजेपी ने किसानों की पीठ में छुरा घोपा* 
*सरकार अंग्रेजो के काले कानून फिर से लागू करने में लगी :- सुखवीर सिंह* 
करनाल,प्रवीण कौशिक
आम आदमी पार्टी उतरी हरियाणा के अध्यक्ष डॉ बी के कौशिक  की अध्यक्षता में आज करनाल में धरना दिया गया।डॉ कौशिक ने कहा कि सरकार किसानों के खिलाफ हर रोज नए काले कानून ला कर किसानों को खत्म करने की कोशिश कर रही है। चुनाव से पहले तो बीजेपी जेजेपी किसानों के नाम पर वोट मांग रही थी लेकिन सत्ता में आते ही सरकार ने किसानों की पीठ में छुरा घोपने का काम किया है। किसान आज अपने हक्क की आवाज को मजबूत करने के लिए और इन तीन काले कानूनों का विरोध करने के लिए आज सड़को पर इक्कठे हुए है। आम आदमी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। जिस तरह से दिल्ली में अरविंद जी ने स्वामी नाथन रिपोर्ट को लागू किया है उसी तरह सरकार बनने पर हरियाणा में भी लागू करेंगे। आम आदमी पार्टी किसानों की हर मांग का समर्थन करती है और सरकार द्वारा पास किये विधेयकों में आम आदमी पार्टी संशोधन की मांग करती है। सरकार विधेयक में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाये और न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम में खरीदने पर सजा का प्रवधान होना चाहिए। आज किसान का अनाज मंडियों में पड़ा है लेकिन उसका खरीदार नही है। सभी पैमाने पूरे होने पर भी धान की खरीद नही हो रही।
 सन्गठन मंत्री सुखवीर सिंह ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर सरकार का यही तानाशाही रवैया रहा तो सरकार कभी भी गिर सकती है। क्योंकि जनता अब सरकार के खिलाफ खड़ी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बिहार में मंडी व्यवस्था नही है जिस कारण वहां का किसान खत्म हो चुका है और अब हरियाणा में भी मंडी व्यवस्था खत्म करके हरियाणा के किसानों को खतम करने का काम कर रही है। 
धरने में जॉन सचिव संजीव महता ओबीसी अध्यक्ष रजनीश सैनी, अल्पसंख्यक  उत्तरी जोन अध्यक्ष तालिम गुर्जर, महिला अध्यक्ष प्रिया शर्मा दीपक मित्तल, देवाशीष, मलकीत , विजय अमित, जस्सी राणा, राजेन्द्र सिंह , राजबीर सिंह और राजेंद्र सिंह मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...