10000

Wednesday, 7 October 2020

भूख हड़ताल के दूसरे दिन नगरपालिका कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

घरौंडा : प्रवीण कौशिक
शहर के रेलवे रोड स्थित नगरपालिका परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भूख हड़ताल के दूसरे दिन कर्मचारियों ने सरकार को चेताया कि सरकार समय रहते कर्मचारियों की मांगों को पूरा करें, अन्यथा कर्मचारी आने वाली 13 अक्तूबर से सरकार का पोल-खोल अभियान शुरू किया जाएगा।बुधवार को नगरपालिका कर्मचारी संघ के कर्मचारियों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। संघ के ब्लॉक प्रधान कालाराम के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भूख हड़ताल पर बैठे फायर ब्रिगेड कर्मचारी संघ के प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि सरकार बार-बार वायदा खिलाफी कर रही है और कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बार-बार धरना प्रदर्शन व हड़ताल कर रहे है। तीन दिन की इस भूख हड़ताल के दौरान भी सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा नही करती है तो आने वाली 13, 14 व 15 अक्तूबर को पोल-खोल आंदोलन चलाया जाएगा। जिसमें डोर-टू-डोर जाकर सरकार की जन विरोधी व कर्मचारी विरोधी नीतियों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। सरकार ठेकेदारी प्रथा को लागू कर रही है और सरकारी विभागों को निजी हाथों में सौंपने का काम कर रही है। जिससे कर्मचारियों को शोषण होगा।  वहीं कालाराम ने कहा कि एक ओर सरकार  कर्मचारियों को हटाकर उनके साथ अन्याय कर रही है। जिसे संघ सहन नहीं करेगा। कर्मचारी सरकार से आर पार की लड़ाई लडऩे से भी पीछे नहीं हटेगा।
इस मौके पर दिनेश कुमार, साहब सिंह, राजेश कुमार, दीपक, बलबीर सिंह, दर्शना देवी, गीता, रणधीर, सचिन, संतोष व अन्य मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...