घरौंडा : प्रशान्त
मधुबन की अशोक विहार कालोनी में पुलिस थाने के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मर्चरी हाउस रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वीरवार को मधुबन पुलिस को सूचना मिली कि अशोक विहार कालोनी में जोहड़ के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने आस पास के लोगों से शव को लेकर पूछताछ की लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक का शव दो तीन दिन पुराना है। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव मर्चरी हाउस रखवा दिया। थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि अशोक विहार कालोनी से जोहड़ में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव को पहचान के लिए मर्चरी हाउस भिजवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
प्रदेश की लोंगो की बना पसंद -घरौंडा दर्पण समाचार पत्र -- मुख्य संपादक - डॉ.प्रवीण कौशिक
10000
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।
दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...
-
अस्टाम चोरी की रकम 01 करोड़ 06 लाख 05 हजार की राशी दोषियों से रिक्वरी की जाए:संजीव घरौंडा, प्रवीण कौशिक -सामाजिक कार्यकर्ता...
-
घरौंडा,डॉ प्रवीण कौशिक नगर निगम आयुक्त वैशाली शर्मा ने कहा है कि डींगर माजरा रोड पर स्थित डंपिंग यार्ड को शहर से बाहर शिफ्ट कर...
-
अमित शाह ने कहा: कांग्रेस सरकार में देश का नहीं बल्कि दामाद का विकास होता है केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित ...
No comments:
Post a Comment