10000

Saturday, 17 October 2020

तबीयत ठीक होने के बाद कल्याण फार्म हाउस पर पहुंचें विधायक हरविंद्र कल्याण, लोगों ने जाना विधायक का हाल

घरौंडा: प्रवीण कौशिक
विधायक हरविंद्र कल्याण की लगभग दो माह के बाद तबीयत ठीक हुई है। तबीयत में आराम होने के बाद विधायक कल्याण फार्म हाउस पर पंहुचे। लगभग छह घंटे तक लोगों से मिले हैं। इस दौरान सैकड़ों लोगो ने उनका हाल चाल जाना और उनके स्वस्थ होने पर शुभकामनाएं दी। विधायक कल्याण ने भी सभी से उनके परिवार का कुशलक्षेम जाना।
बता दें कि विधायक हरविंद्र कल्याण को पिछले माह कोरोना संक्रमण हो गया था। कोरोना की रिपोर्ट नेगटिव आने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने का परामर्श दिया था। शनिवार को विधायक कल्याण कल्याण फार्म हाउस पर पहुंचे और इस मौके उन्होंने लोगों की समस्या भी सुनी। ज्यादातर लोग उनका हालचाल जानने के लिए पहुंचे थे। विधायक ने लोगों से मंडी की व्यवस्था के बारे जानकारी हासिल की। वार्ड नं 2 से लोगों ने लाइन पार सामुदायिक भवन बनाने की मांग रखी। 
विधायक कल्याण ने लोगों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसी के साथ बिजली संबंधित व अन्य समस्या सामने आई। विधायक कल्याण ने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही निदान कर दिया। कुछ समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...