चमार समाज श्मशान सभा का चुनाव हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से पार्षद राम सिंह नेहरा को सभा का प्रधान चुना गया। नेहरा ने कहा कि उनको समाज की ओर से जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको वे पूरी मेहनत, ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाएंगें।
शहर के वार्ड-एक स्थित चमार समाज श्मशान सभा के चुनाव को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता आत्माराम खोदलान ने की।
शहर के वार्ड-एक स्थित चमार समाज श्मशान सभा के चुनाव को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता आत्माराम खोदलान ने की।
जिसमें सर्वसम्मति से वार्ड पार्षद रामसिंह नेहरा को प्रधान चुना गया। इसके साथ ही बलविंद्र सिंह को उपप्रधान, जगदीश सुलेख को खजांची, नवीन खोदलान को सचिव, जोगिंद्र चोपड़ा को उपसचिव, ईश्वर चोपड़ा, आत्माराम खोदलान, रामकिशन सुलेख, अशोक चोपड़ा, सुभाष छांछलिया, चांद कटारिया, जगदीश बेन्खड़ को सभा का सलाहकार नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त प्रधान नेहरा ने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट करने का काम किया जाएगा। साथ ही युवाओं को पढ़ लिखकर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही श्मशान घाट की समस्याओं को समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर बनारसी दास, धनपत सिंह, मलखान नंबरदार, शेर सिंह, रोहताश, प्रकाश, सलिंद्र, महाबीर , कर्मचंद, बनारसी, रणधीर सिंह, पालाराम व अन्य मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment