10000

Thursday, 22 October 2020

सरकार के पास फंसी धान के करीब 200 करोड़, बैंक खातों में नहीं पहुंची पेमेंट, व्यापारी और किसान परेशान।

72 घंटे में किसानों की फसलों की पेमेंट के दावे फेल 
सरकारी एजेंसियों का दावा-हमारी तरह से हो चुकी है पहले सप्ताह की पेमेंट  
घरौंडा : प्रवीण कौशिक
72 घंटे में किसानों की फसलों की पेमेंट के दावे फेल होते नजर आ रहे है। करीब तीन सप्ताह बीतने के बाद भी धान की फसल की पेमेंट बैंक खातों में नहीं पहुंची है। जिससे किसानों और आढ़तियों के सामने बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। मंडी में धान की खरीद कर रही तीनों एजेंसियों के पास करीब 200 करोड़ की पेमेंट फंसी हुई है। पेमेंट न आने से मंडी आढ़तियों और किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। दूसरी ओर खरीद एजेंसियां पहले सप्ताह की पेमेंट रिलीज करने का दावा कर रहे है।
सरकार ने बीती 26 सितम्बर से धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी थी। मंडी में तीन सरकारी एजेंसियां धान की खरीद कर रही है। मार्किट कमेटी कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, सरकारी एजेंसियों ने अभी लगभग 13 लाख क्विंटल धान की खरीद कर ली है। जिसमें से 8.86 लाख क्विंटल धान का उठान हो चुका है, जबकि लगभग 34 हजार धान मंडी में पड़ी है। यदि तीनों एजेंसियों द्वारा खरीदी गई धान के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो 21 अक्तूबर तक हेफैड ने एक लाख 43 हजार 304 क्विंटल, डीएफएससी ने 8 लाख 70 हजार क्विंटल तथा एचडब्ल्युसी ने एक लाखा 88 हजार 580 क्विंटल धान की खरीद की है। धान की खरीद को लगभग एक माह होने को है, लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक किसानों व व्यापारियों की पेमेंट नहीं हुई है। व्यापारी व एसोसिएशन के महासचिव सुरेश मित्तल, मंडी के पूर्व प्रधान पवन गुप्ता, सुनील कुमार, कृष्ण कुमार व अन्य व्यापारियों ने बताया कि सरकार ने 72 घंटे में धान की पेमेंट देने का वायदा किया था,  एक माह बीत चुका है, लेकिन अभी तक मंडी में धान की पेमेंट नहीं आई है। उन्होंने बताया कि मंडी का लगभग दो सौ करोड़ रूपया फंसा हुआ है। व्यापारियों ने कई बार विभागीय अधिकरियों से पेमेंट देने की मांग भी कर चुके है, लेकिन पेमेंट नहीं आई है। व्यापारियों का कहना है कि लगभग दस करोड रूपए की पेमेंट विभिन्न एजेंसियों की आई है, लेकिन उसका भी कोई फायदा नहीं मिल पाया, क्योंकि पोर्टल की वजह से पेमेंट दूसरी मंडियों में चली गई है और दूसरी मंडियों की पेमेंट घरौंडा मंडी में पहुंच गई है। जिसको दुरूस्त करने के लिए कागजात दोबारा भेज जा रहे है। किसान और व्यापारी बुरी तरह से परेशान हो चुके है लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। खरीद एजेंसी अधिकारियों से बात की जाते है तो वे पेमेंट रिलीज होने की बात कहते है, लेकिन वास्तविकता कुछ ओर ही है।
पेमेंट को लेकर भारी दिक्कतें: प्रधान
मंडी प्रधान रामलाल गोयल का कहना है कि खरीद शुरू हुए लगभग 23 दिन हो चुके है। डीएफएससी और वेयर हाउस की थोड़ी-सी पेमेंट आई है और वह पेमेंट किस खाते में गई है, इसका भी कुछ क्लियर नहीं है, जबकि हेफैड की आज तक कोई पेमेंट नहीं आई है। सरकार के पास करीब 200 करोड़ रुपए रूके हुए है, जिसकी वजह से किसान और आढ़ती परेशान है। सरकारी एजेंसी के अधिकारियों से बात करते है तो पोर्टल का ईशू बता दिया जाता है। दूसरा किसानों के बैंक खाते भी गलत तरीके से पोर्टल पर अपलोड किए गए है, जिससे उनकी पेमेंट कहीं ओर जा रही है।  
वर्जन-
वेयर हाउस की तरफ से नौ अक्तूबर तक की पेमेंट हो चुकी है। यदि किसी की पेमेंट नहीं आई है, उसमें मार्किट कमेटी और आढ़ती की गलती है। हमारे पास कोई पेमेंट पेंडिंग नहीं है। 21 तारीख को लगभग छह करोड़ की पेमेंट डाली गई है। पोर्टल को लेकर जो टेक्नीकल ईशू आया है उसको दुरूस्त करवाया जा रहा है।
-रमेश कुमार, प्रबंधक एचडब्ल्युसी घरौंडा
वर्जन-
हमने एक सप्ताह की पेमेंट कर दी है। 9 करोड़ की पेमेंट रिलीज हो चुकी है और जो पेमेंट बकाया है, वह जल्दी ही हो जाएगी।
-ईश्वर सिंह, इंस्पेक्टर हेफैड घरौंडा

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...