घरौंडा,प्रवीण कौशिक
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बरोदा उपचुनाव में गठबंधन का उम्मीदवार जीत हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि बरोदा उपचुनाव में किसी प्रकार का विरोध नही है। किसानों की धान एमएसपी पर बिक रही है और धान की पहली किश्त भी जारी हो चुकी है।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शनिवार को हाईवे पर स्थित एक पट्रोल पम्प पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हाल ही में बने चेयरमैनों में उनकी पार्टी के एक विधायक ने चेयरमैन पद लेने से मना करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें मान-सम्मान दिया है अगर वे मान -सम्मान नही रखना चाहते वह उन पर निर्भर करता है। वह मान-सम्मान किसी ओर को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों की धान एमएसपी पर बिक रही है और मण्डियों में पेमेंट भी सही समय पर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि धान की एक पेमेंट रिलिज कर दी है। किसानों में किसी प्रकार की दिक्कत नही आने दी जाएगी। तीन अध्यादेश लागू होने पर किसानों के विरोध पर बोलते हुए कहा कि कोई किसान विरोध नही कर रहा है। उन्होंने कहा कि बरोदा उपचुनाव में भी तीन अध्यादेशों को कोई विरोध नही है। वहां पर बीजेपी व जजपा गठबंधन का उम्मीदवार जीतेगा। पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा के इनेलो में शामिल होने पर उन्होंने किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं की। गठबंधन सरकार सही दिशा में काम कर रही है।
प्रदेश की लोंगो की बना पसंद -घरौंडा दर्पण समाचार पत्र -- मुख्य संपादक - डॉ.प्रवीण कौशिक
10000
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।
दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...
-
अस्टाम चोरी की रकम 01 करोड़ 06 लाख 05 हजार की राशी दोषियों से रिक्वरी की जाए:संजीव घरौंडा, प्रवीण कौशिक -सामाजिक कार्यकर्ता...
-
घरौंडा,डॉ प्रवीण कौशिक नगर निगम आयुक्त वैशाली शर्मा ने कहा है कि डींगर माजरा रोड पर स्थित डंपिंग यार्ड को शहर से बाहर शिफ्ट कर...
-
अमित शाह ने कहा: कांग्रेस सरकार में देश का नहीं बल्कि दामाद का विकास होता है केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित ...
No comments:
Post a Comment