आने वाले समय में घरौंडा विधानसभा क्षेत्र का अलग ही नक्शा दिखाई देगा:कल्याण
घरौंडा: प्रवीण कौशिक
हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने शुक्रवार को लगभग दो करोड़ की लागत से सर्विस लेन के सौंदर्यकरण का शिलान्यास किया और उसी के साथ लगभग 18 लाख 37 हजार रूपएं से बने बस क्यू शेल्टर का लोकार्पण किया। उनके कार्यक्रम में पहुंचने पर लोगों ने उनका फूल-मालाओं व गुलदस्तों से स्वागत किया। हेफैड चेयरमैन व हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि तीन साल के कार्यकाल में उन्होंने विकास कार्यो की नींव मजबूत कर दी है। आने वाले समय में घरौंडा विधानसभा क्षेत्र का अलग ही नक्शा दिखाई देगा। उन्होंने दावा जताया कि पिछले बीस सालों में इतने विकास कार्य नहीं हुए,जितने तीन साल के कार्यकाल में हो गए है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि वर्ष 2018 में भी विकास कार्य तेजी से करवाएं जाएंगे। हलका विधायक कल्याण ने पिछले तीन साल में लगभग 176 करोड़ की विकास कार्यो को अमलीजामा पहना दिया है। और बहुत से विकास कार्य उनकी पाइपलाईन में है। उन्होंने कहा कि 2018 में कुटेल में स्थित मेडीकल विश्वविधालय का कार्य शुरू किया जाएगा। जिसका शुरू में 750 करोड़ रूपएं खर्च करने का प्रवाधान रखा गया है। गांव बसताडा में आईटीआई का भी शीघ्र निर्माण कराया जाएगा। राजकीय महाविधालय घरौंडा के पास 60 करोड़ की लागत से एनसीसी अकेडमी का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में और भी काफी परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विधायक कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान शुरू किया और उस अभियान का घरौंडा में पूरा असर दिखाई दे रहा है। शहर में डोर टू डोर कूड़े का कलेक्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सभी ने अपनी भागेदारी निभानी चाहिए।
शीघ्र बनेगा बाईपास।
हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने क हा कि मलिकपूर रोड़ से हाईवे तक नाले पर बाईपास बनाने की प्रपोपल उन्होंने विधायक बनते ही तैयार कर दी थी और उसका निरीक्षण भी किया था,लेकिन इस बाईपास के निर्माण कराने में छह विभागों से जमीन तबदील करानी पड़ रही है,इसलिए थोड़ी दिक्कत आ रही है। पब्लिक हेल्थ के एसटीपी का निर्माण होने के बाद इसका भी कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।
पार्को की मिलेगी सौगात।
शहर के लोगों को पार्क की सौगातें मिलने वाली है। जिसमें दो करोड़ की लागत से रेलवे की जमीन में पार्क का निर्माण कराया जाएगा,पुरानी तहसील में बच्चों के पार्क व पशु अस्पताल में स्वर्ण जयंती पार्क का निर्माण कराया जाएगा।
इस अवसर पर नपा चेयरमैन सुभाष गुप्ता,मार्किट कमेटी के चेयरमैन रमेश बैरागी, नपा उप चेयरमैन कंवलजीत सिंह प्रिंस,नपा सचिव देवेन्द्र नरवाल,जेई नवीन कुमार, एमई भारद्वाज ,नपा प्रशासन के कर्मचारी व पार्षदों ने हिस्सा लिया।
No comments:
Post a Comment