10000

Saturday, 20 January 2018

सामूहिक विवाह महोत्सव के अवसर पर आज 12वे दिन दुष्यंत शकुंतला सांग का मंचन हुआ



हरियाणवी संस्कृति को जानना आज के युवा वर्ग के लिए बहुत जरूरी है-वीरेंद्र सिंह राठौर 
घरौंडा: प्रवीण कौशिक
 शिव शक्ति सेवा मंडल द्वारा सामूहिक विवाह महोत्सव के अवसर पर आज मुख्य अतिथि उत्तम धनघस , वीरेंद्र सिंह राठौर और  डॉक्टर अरविंद शर्मा रहे ।उन्होंने कहा हरियाणवी संस्कृति को जानना आज के युवा वर्ग के लिए बहुत जरूरी है और हरियाणवी सांग के माध्यम से यह संस्था जो हरियाणवी संस्कृति सभी को दिखा रही है यह सब संस्था के पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं और कन्या दान करना अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है। इस अवसर पर सांगी बाबू दान सिंह चौहान और  राजेश तूफान एंड पार्टी ने आज दुष्यंत शकुंतला सांग का मंचन किया इस सांग में बताया गया कि हस्तिनापुर के राजा दुष्यंत शिकार खेलने के लिए जाते हैं वन में शिकार खेलते खेलते एक शेर का पीछा करते हुए गाय  के प्राण बचाते हुए हिरण को तीर लग जाता है ।हिरन मुनि के आश्रम में चला जाता है जहां शकुंतला विदुषी से मिलती  है और राजा उससे शादी कर लेते हैं राजा अपने वतन वापस आ जाता है ।जब ऋषि दुर्वासा आते हैं तभी हिरण मारने पर उससे पति भूल जाने का  श्राप दे देते हैं । शकुंतला गर्भवती हो जाती है और उनके पुत्र पैदा होता है जिसका नाम भारत रखा जाता है जिसके नाम से हमारे देश का नाम भारत पड़ा। इस अवसर पर आज राज सिंगला ,चेतन देव शर्मा, दीपक शर्मा ,धीरज भाटिया ,सुदेश शर्मा, मनोज चौहान, देवेंद्र धीमान, सूरजपाल राणा ,भंवर राना,राजकुमार राणा ,सुरेंद्र सिंगला ,मान सिंह राणा ,सतीश शर्मा आदि उपस्थित रहे

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...