10000

Tuesday, 9 January 2018

पत्रकार के खिलाफ मामला वापस ले करनाल प्रशासन: निदेशक नरेश सेलपाड़




 सरकार को बदनाम करने वाले अधिकारियों पर कसा जाएगा शिंकजा
करनाल: 9 जनवरी: प्रवीण कौशिक
केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के निदेशक व हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के विशेष सचिव नरेश सेलपाड़ ने करनाल की एक महिला पत्रकार व मीडिया संस्थान पर एफआईआर दर्ज करने को पूर्णरुप से असंवैधानिक व पत्रकारों के अधिकारों के खिलाफ करार दिया है। प्रेस को जारी जारी एक ब्यान में कौशल विकास बोर्ड के निदेशक नरेश सेलपाड़ ने कहा कि खोजी पत्रकारों को ऐसे कार्य के लिए सम्मानित किया जाना चाहिए था, जबकि कुछ अधिकारी अपनी कमियां छिपाने के लिए एफआईआर करवाने जैसा गलत कदम उठा रहें हैं।                                         उन्होंने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह रहा है, जब-जब मीडिया कर्मियों के साथ पक्षपात ढग़ से मनमानी कार्यवाही हुई है, तब-तब लोकतंत्र कमजोर हुआ है। निदेशक श्री सेलपाड़ ने कहा है कि पुलिस को भी ऐसे मामले में मामला दर्ज करने की बजाय तथ्यों की जांच व रिपोर्ट की उपयोगिता के महत्व पर गहनता से जांच करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा है कि जब वे स्वयं पत्रकारिता करते थे, तब दर्जनों बार उन्हें जान से मारने की धमकी मिलना या कार्यवाही करवाने की बाते सामने आई थी, मगर पक्षपात या अपने आप को बचाने के लिए फर्जी डर दिखाने वाले भ्रष्ट अधिकारी कभी कामयाब नहीं हुए।                                                                                                       उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस मामले पर नजर बनाएं रखे हुए हैं और आने वाले दिनों में जरुरत पडऩे पर यह मामला माननीय मुख्यमंत्री महोदय व दूसरे मंत्रियों के संज्ञान में लाया जाएगा। साथ ही उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच होने तक पत्रकार या मीडिया संस्थान पर कार्यवाही को भी गलत बताया है। एचयूजे के विशेष सचिव नरेश सेलपाड़ ने कहा है कि यदि कुछ चयनित अधिकारियों ने अपनी खामियों को छिपाने  के लिए ऐसा किया है तो वे उनके खिलाफ ठोस कार्यवाही की जाएगी। निदेशक सेलपाड़ ने सीधे तौर पर कहा है कि कुछ लोग सरकार व सिस्टम को बदनाम करने के लिए ऐसी कार्यवाही कर रहें हैं। इसलिए ऐसे मामलों को अधिक तूल देने की बजाय पत्रकारों को निष्पक्ष व खोजी पत्रकारिता जारी रखनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...