ददलाना: राजपाल प्रेमी
पानीपत पैट्रोकेमिकल कॉ पलेक्स की डब्ल्युपीएसआई ग्रुप की महिलाओं ने एक कार्यक्रम के तहत बेघर व जरूरतमंद परिवारों को कंबल एवं राशन वितरित किया। ग्रुप की महिलाओं का कहना है कि किसी जरूरतमंद की सहायता करना एक पुण्य का कार्य होता है और आईओसी के कार्मिक अपने दायित्वों, लोगों की उ मीदों से एक कदम आगे बढक़र काम करते हैं।
गुरूवार को आईओसी के कार्मिकों के डब्ल्युआईपीएस (वूमन इन पब्लिक सेक्टर) के एक समूह ने बेघर और ज़रूरतमंद 70 परिवारों को कंबल एवं घरेलु राशन वितरित किया। साथ ही 30 शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को कंबल एवं फल बांटे गए। डब्ल्युपीएसआई की महिलाओं का कहना है कि तापमान में तेज़ गिरावट के दो-चार दिनों के अंदर कंबल बांटने का फैसला लिया गया। जिसमें लोगों के सहयोग से 100 कंबल खरीदे गए। महिला टीम इस नेक काम के लिए एकजुट हुई। पीआरपीसी की इस प्रतिबद्ध टीम ने बेघरों की पहचान की और कड़ाके की ठंड में खुले में ठिठुरते 70 परिवार तथा 30 शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को कंबल की गर्मी, भोजन का सामान एवं फल बांटे। उन्होंने बताया कि इंडियन ऑयल डब्ल्यूआईपीएस पानीपत कॉ पलेक्स में वर्तमान में 95 सदस्य हैं, इसमें पीआरपीसी में कार्यरत सभी महिलाएं इसकी सदस्य हैं और इनके द्वारा समय समय पर ऐसे कल्याणकारी कार्य किये जाते हैं।
No comments:
Post a Comment