घरौंडा 26 जनवरी, PARVEEN KAUSHIK

एसडीएम ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह को आज समुचे देश में बड़े हर्षोंल्लास के साथ मनाया रहा है, दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत ने 26 जनवरी 1950 को अपना संविधान अपनाया था और उसके बाद भारत एक प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष गणराज्य बना। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का यह पर्व हमारे देशभक्तों के त्याग, तप और बलिदान से जुड़ा हुआ है। आजादी हासिल करने के लिए हमें एक लम्बा संघर्ष करना पड़ा, डा0 भीम राव अम्बेडकर ने संविधान निर्माण में अहम योगदान दिया, आज का दिन देश के अनेक महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद दिलाता है जिन्होंने जेलों में अंग्रेजों की अमानवीय यातनाएं सहीं।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जब-जब भी देश पर कोई संकट आया तो सभी ने एक जुट होकर देश की एकता और अखण्डता को बनाए रखा। भारतीय सेनाओं ने अदम्य साहस और अद्भूत शौर्य का परिचय देकर हमेशा देश का मस्तक ऊंचा रखा और तिरंगे झण्डे पर किसी भी तरह की आंच नहीं आने दी। हमें देश के उन जवानों पर गर्व है और गर्व रहेगा। हरियाणा प्रदेश के वीर जवान भी कुर्बानी देने के लिए सबसे आगे वाली पक्ति में खडे नजर आते है। इतना ही नही आज भारतीय सेना में हर दसवां जवान हरियाणा प्रदेश का है, यह हम सब के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश उन्नति की ओर अग्रसर है। सुई से लेकर जहाज तक देश में ही बनाए जाते है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने समान विकास करवाकर प्रदेश को आगे बढ़ाया है। प्रदेश हर तरीके से विकास की ओर अग्रसर है। घरौंडा उपमंडल में भी समान विकास करवाए जा रहे है हरियाणा सरकार द्वारा गरीब से गरीब व्यक्ति को भी विकास से जोडा जा रहा है। गणतन्त्र दिवस समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सामुहिक मास पीटी शो का शानदार प्रदर्शन किया गया तथा देश भक्ति से प्रेरित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर डीएसपी विरेन्द्र सैनी, मा
र्किट कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन, नगर पालिका के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, नगर पालिका सचिव देवेन्द्र नरवाल, बीईओ महाबीर सिंह, एसएमओ डा0 कुलबीर सिंह, मार्किंट कमेटी के सचिव एन के मान, बीडीपीओ राजेश शर्मा, तहसीलदार राकेश मलिक, भाजपा किसान मोर्च के जिला अध्यक्ष सतीश राणा सहित गण मान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
बाक्स- कार्यक्रम में प्रतिभागियों को किया सम्मानित
एसडीएम इमरान राज ने गणतंत्र दिवस समारोह में प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्र मों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रही टीमों को सम्मानित किया इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुटेल की टीम प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान पर राजकीय सीनियर सेकैंडरी स्कूल घरांैंडा व सेंचरी पब्लिक स्कूल की टीम तथा महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल की टीम ने बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ प्ले की प्रस्तुति पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार परेड में पहले स्थान पर एनसीसी आर्मी विंग की प्लाटुन, दुसरे स्थान पर राजकीय कन्या सीनियर सैकेन्डरी स्कूल की प्लाटुन तथा तीसरे स्थान पर सेंचरी पब्लिक स्कूल की टुकडी रही। पीटी शो में आरएल इंटरनेशनल स्कूल कालरो का बैड व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का डम्बल व लिजियम में दूसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि द्वारा हरियाणा पुलिस की टुकडी को स्पैशल पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
No comments:
Post a Comment