राजकुमार सैनी ने कहा कि अब दादागिरी नहीं चलेगी।
नोमिनेटिड राज्यसभा के सासंद हीरों हो रहे है और देश के विकास के एक बड़ा रोड़ा बने हुए है, इसलिए राज्यसभा को भंग कर देना चाहिए।
घरौंडा: 12 जनवरी-प्रवीण कौशिक
कुरूक्षेत्र के सांसद व लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि अब दादागिरी नहीं चलेगी। उन्होंने ऐलान किया कि वे 2019 में जनता के बलबूते पर सौ प्रतिशत लोकतंत्र सुरक्षा मंच के बैनर तले बिना बैसाखियों के सहारे चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि देश की व्यवस्था को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने पड़ेंगे। आज चुने हुए सांसद जीरों हो रहे है और नोमिनेटिड राज्यसभा के सासंद हीरों हो रहे है और देश के विकास के एक बड़ा रोड़ा बने हुए है, इसलिए राज्यसभा को भंग कर देना चाहिए।

अप्रत्यक्ष रूप से उन्होंने भाजपा को भी लिया आड़े हाथों
भाजपा के सांसद होने के बावजूद उन्होंने भाजपा को भी आड़े हाथो लिया और युवाओं की नौकरियां को लेकर उन्होंने कहा कि युवाओं को आउटसोर्सिस नौकरियां देकर बरगलाया जा रहा है। उनको समय पर वेतन नहीं दिया जाता और मिलता है तो वह भी ठेकेदार काटकर देता है। उन्होंने कहा कि बेराजेगारों के लिए रोजगार मुहैया कराना जरूरी है। जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया तो वे 100 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करेंगे। इसी के साथ पांच सूत्रीय एजेंडा तैयार किया गया है, अगर इस एजेंडा को लागू किया जाए तो सिस्टम अपने आप ही सुधार जाएगा। उन्होंने कहा कि आज भी अंग्रेजी सिस्टम अपनाया जा रहा है। लोकसभा में चुनी हुई सरकार के निर्णयों को राज्सभा में रोक देते है, इसलिए राज्ससभा को भंग ही कर देना चाहिए।

उन्होंने बीजेपी से अलग राह पर बोलते हुए कहा कि परिवार बड़ा होने के बाद मनमुटाव हो जाता है और मनमुटाव को दूर नहीं होता तो अलग रास्ता अपना लिया जाता है। उन्होंने दावा जताया कि अगामी 2019 में लोकतंत्र सुरक्षा मंच के बैनर तले चुनाव लडेंगे ओर वो भी बिना बैसाखियों के। उन्होंने कहा कि खैरात के नाम पर 35 किलों गेंहू दिया जा रहा है। अगर मजदूरों को किसानों के साथ जोड़ दिया जाएं, तो मजदूरों की मजदूरी पांच सौ रूपए हो जाएगी। अगर मजदूरों को पांच सौ रूपएं मिलेंगे, तो वे खुशहाल हो जाएंगे।
No comments:
Post a Comment