10000

Sunday, 28 January 2018

2019 मे केन्द्र व प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनेगी। : मेहता


घरौंडा: प्रवीण कौशिक
हरियाणा के पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता से हुई एक विशेष मुलाकात मे बताया कि 15 फरवरी को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जींद में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। रैली में पूरे प्रदेश से बीजेपी कार्यकर्ता बाईकों पर जींद में पहुंचेंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष भी स्वयं बाइक पर रैली में आएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं कहा कि बीजेपी देश की सबसे बड़ी पार्टी है और रैली भी सबसे बड़ी होनी चाहिए। क्योंकि जींद की रैली से 2019 के चुनाव की बिगुल बज जाएगा।
मेहता ने कहा कि 2019 मे केन्द्र   व प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनेगी। विपक्ष लोगों को बहकाने मे लगा है । आज विपक्ष के पास लोगों के बीच जाने के लिये कोई मुद्दा  नही है। आर न ही देश की जनता अब उनके बहकावे मे आने वाली नही है। लोगों को प्रधान मंत्री के नेतृत्व पर पूरा विश्वास है कि वे ही देश की जनता का जनहित नीतियों को लागू कर भला कर सकते हैं। इस मोके पर पूर्व घरौंडा खंड भाजपा अध्यक्ष सुदर्शन जुनेजा, भारतीय मोदी आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद जुनेजा, हेमन्त जुनेजा,कृष्ण, गुलाब व अन्य मोजूद रहे।




No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...