विधायक हरविन्द्र कल्याण ने किया मुख्यमंत्री का धन्यवाद व आभार
घरौंडा: प्रवीण कौशिक
मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र के किसानों की 20 साल पुरानी मांग को पूरा करते हुए 225 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले नये शुगर मिल की आधारशिला रखी है यह घरौंडा के किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उक्त शब्द विधायक एंव हैफेड चैयरमेन हरविन्द्र कल्याण ने एक र्पै्रस वार्ता मे कहे।
उन्होने कहा कि इसका कारण यह है कि शुगर मिल से घरौंडा विधानसभा का करीब 80 प्रतिशत किसान जुडा हुआ है। यह शुगर मिल आने वाले 18 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके लिए क्षेत्र के किसान व पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री जी के आभारी है। हरविन्द्र कल्याण ने भारी उत्साह के साथ बडी संख्या में पहुंचे क्षेत्र के किसानों का भी शुगर मिल समारोह मे पहुंचने के लिए धन्यावाद किया। विधायक ने कहा कि शुगर मिल की क्षमता कम होने का कारण क्षेत्र के किसानों को बाहर के प्रदेशों मे ओने पौने दामों मे अपना गन्ना बेचना पडता था । इस शुगर मिल की क्षमता बढने के बाद किसानों की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। हरविन्द्र कल्याण पीडब्ल्यूडी रैस्ट हाऊस में पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने करीब सौ करोड की लागत से मेरठ रोड को फोर लाईन बनाने की अति महत्वपूर्ण घोषणा की है। इस सडक के दोनो ओर काफी पिछडा हुआ इलाका है। इयह सडक बनने के फोर लेन बनने के बाद इन क्षेत्रों मे तेजी से तरक्की होगी। मुख्यमंत्री के प्रयासों से यह परियोजना पटरी पर आई है। यह नेशनल हाईवे की परयिोजना है। जिसे केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के माध्यम से पीडब्ल्यूडी हरियाणा को शिफ्ट किया गया है। विधायक ने आगे कहा कि आने वाले ढेड साल में घरौंडा की बदली हुई तस्वीर दिखाई देगी। जिसमें विधानसभा घरौंडा की सडक़ों का मजबूत नेटवर्क दिखाई देगा। भविष्य में यमुना बेल्ट को कई ओर महत्वपूर्व परियोजनाएं मिलेगी। आजादी के करीब 70 साल बाद व हरियाणा निर्माण के करीब 50 साल बाद भी घरौंडा क्षेत्र का यमुना बेल्ट मूलभूत सुविधाओं से वंचित था। मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से घरौंडा का पूरा ईलाका बदली तस्वीर मे नजर आएगा।
इस अवसर पर नगर पालिका चैयरमेन सुभाष गुप्ता, संजीव गाबा,मार्किट कमेटी चैयरमेन रमेश बैरागी ,,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जगदीश राणा,बरसत मण्डल प्रधान गुलाब कश्यप,मोदीपुर मण्डल प्रधान जोगिन्द्र राणा,संजय त्यागी,रोहित भंडारी,पार्षद श्रीपाल,विजेन्द्र कलेडी सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
बाक्स-घरौंडा को बनाएंगें हरियाणा का पैरिस-सुभाष गुप्ता
नगर पालिका चैयरमेन सुभाष गुप्ता ने कहा कि विधायक हरविन्द्र कल्याण के आशीर्वाद से घरौंडा को हरियाणा का पैरिस बना देंगें । इस दिशा मे लगातार प्रयास जारी है। शहर में करोडों रूपये के विकास कार्य करवाये जा रहे है । साफ सफाई व सौंदर्यकरण का लगातार ध्यान रखा जा रहा है। भविष्य में और ज्यादा मेहनत करके इसे प्रदेश मे नबंर वन बनाने का प्रयास करेंगें।
बाक्स-पत्रकारों को जल्द मिलेंगी प्रैस क्लब की सौगात -हरविन्द्र कल्याण
घरौंडा के पत्रकारों को जल्द ही प्रैस कल्ब की सौगात मिलेगी। विधायक हरविन्द्र कल्याण एंव हैफेड चैयरमेन ने कहा कि नगर पालिका द्वारा बनाए जा रहे प्रैस कल्ब की बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। और रंग रोगन आदि का काम चल रहा है। मार्च मे होली तक इसे पत्रकारों को सौंप दिया जाएगा। उन्होने कहा कि यह पत्रकार कल्ब चण्डीगढ प्रैस कल्ब की तर्ज पर सभी सुविधाओं से सुसज्जित होगा।
No comments:
Post a Comment