घरौंडा : 20 जनवरी*-प्रवीण कौशिक

शहर के व्योवृद्ध समाजसेवी व
स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र जोगीराम पांचाल का शनिवार की सुबह निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। जोगीराम पांचाल के निधन के बाद शहर में शोक की लहर दौड़ गई। शाम को करीब साढ़े पांच बजे डिंगर माजरा रोड स्थित शिवपुरी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शव यात्रा में शहर के गणमान्य लोग, राजनीतिक दलों के नेता, पत्रकार, पार्षद शामिल हुए।

जोगीराम पांचाल के पुत्र वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र पांचाल ने बताया कि उनके दादा भरतुराम पांचाल स्वतंत्रता सेनानी थे। स्वतंत्रता सेनानी के देहांत के बाद सरकार की ओर से जोगीराम पांचाल को ताम्रपत्र दिया गया था। जोगीराम पांचाल युवा अवस्था से ही शहर की समाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़ हिस्सा लेते थे। इसी दौरान वे कई राजनीतिक दलों में भी सक्रिय रहे। केंद्र में एनडीए सरकार के समय जोगीराम पांचाल को घरौंडा क्षेत्र से विशेष रूप से टीएलसी का मेम्बर नियुक्त किया गया था। सुरेंद्र पांचाल ने बताया कि उनके पिता जोगीराम पांचाल पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शनिवार की सुबह करीब सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। जोगीराम पांचाल अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए है। शव यात्रा में शहर की समाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी, प्रैस क्लब घरौंडा, पार्षद, राजनीतिक दलों से लोग शामिल हुए।
No comments:
Post a Comment