10000

Tuesday, 9 January 2018

करनाल शुगर मिल का लगभग 225 करोड़ की लागत से नवीनीकरण किया जाएगा-कल्याण

उन्होंने कहा कि बीजेपी की नीतियों से आज हर वर्ग खुश नजर आ रहा है।-ओ.एस.डी



घरौंडा: 9 जनवरी: प्रवीण कौशिक
हलका विधायक व हेफैड के चेयरमैन हरविंद्र कल्याण ने कहा कि करनाल शुगर मिल का लगभग 225 करोड़ की लागत से नवीनीकरण किया जाएगा। जिसकी आधारशिला प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर 20 जनवरी का रखेंगे। उन्होंने कहा कि शुगर मिल के नवीकरण से लगभग 70 प्रतिशत घरौंडा विधानसभा के किसानों को होगा। 
हलका विधायक हरविंद्र कल्याण मंगलवार को नई अनाज मंडी में स्थित सामुदायिक केंद्र में घरौंडा विधानसभा के बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि करनाल शुगर मिल क्षमता व नवीनीकरण की मांग लगभग 20 साल से चली रही थी। जिस पर प्रदेश मु यमंत्री ने फिलहाल शुगर मिल का नवीनीकरण करने की मांग पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि शुगर मिल के नवीनीकरण होने का जिले के किसानों को प्रदेश मु यमंत्री मनोहर लाल की ओर से नववर्ष का तौहफा होगा। उन्होंने कहा कि शुगर मिल के नवीनीकरण होने से पूरे इलाके के लोगों को फायदा होगा, वही घरौंडा विधानसभा के 70 प्रतिशत किसानों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि करनाल जिले के लोगों को एक बड़ी सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि 20 जनवरी को प्रदेश मु यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इसकी आधारशिला रखेंगे, इसलिए प्रदेश मु यमंत्री का आभार जताने के लिए भारी सं या में कार्यकर्ता व किसान पहुंचें।
बीजेपी जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने कहा कि शुगर मिल की क्षमता व नवीनीकरण की मांग हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखी थी। करनाल शुगर मिल का नवीनीकरण लगभग 225 करोड़ की लागत से होगा। जिससे किसानों को इसका लाभ मिलेगा।
प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ओ.एस.डी. अरमेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश मु यमंत्री मनोहर लाल का नारा था, सबका साथ, सबका विकास। वह नारा आज सार्थक होता नजर आ रहा है। पूरे प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाएं जा रहे है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की नीतियों से आज हर वर्ग खुश नजर आ रहा है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री शशीपाल मेहता, पूर्व विधायिका रेखा राणा,बरसत मंडल के अध्यक्ष गुलाब सिंह, मोहदीनपूर मंडल अध्यक्ष जोगिंद्र राणा, जगदीश राणा,सुरेन्द्र भोरिया,नपा अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, मार्किट कमेटी के चेयरमैन रमेश बैरागी, कविन्द्र राणा पुरूषोत्तम सेठी, मंगल सिंह आदि बीजेपी कार्यकर्ता व सरपंच मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...