10000

Friday, 10 November 2017

पिछली सरकारों ने क्षेत्रवाद को बढ़ावा दिया: कल्याण


 विधायक हरविंद्र कल्याण गांव पनौड़ी में व्यायामशाला के शिलान्यास पर ग्रामीणों को स बोधित कर रहे थे।
 घरौंडा: प्रवीण कौशिक
हल्का विधायक हरविंद्र कल्याण व हेफैड चेयरमैन हरविंद्र कल्याण ने कहा कि पिछली सरकारों ने क्षेत्रवाद को बढ़ावा दिया। जिसके चलते विशेष क्षेत्र के युवाओं को खेल स्टेडियमों जैसी सुविधाएं मिली। लेकिन हमारे क्षेत्र में न तो युवाओं के पास स्टेडियम थे और न ही अ यास करने के लिए कोई उपयुक्त मैदान, जो युवाओं के पिछडऩे का सबसे बड़ा कारण रहा। लेकिन प्रदेश सरकार क्षेत्रवाद की नीति को दरकिनार कर सभी क्षेत्रों को एक आंख से देखा है और उसी का परिणाम है कि आज विधानसभा घरौंडा के विभिन्न गांवों में 10 व्यायामशालाएं और 8 स्टेडियमों की नींव का पत्थर रखा जा रहा है। विधायक हरविंद्र कल्याण गांव पनौड़ी में व्यायामशाला के शिलान्यास पर ग्रामीणों को स बोधित कर रहे थे। 
शुक्रवार को विधायक ने पनौड़ी, जमालपुर, कलहेड़ी व अलिपुर खालसा में 1 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत से बनने वाली व्यायामशालाओं का शिलान्यास किया। गांव में ग्रामीणों ने विधायक हरविंद्र कल्याण का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इन व्यायामशालाओं में खिलाडिय़ों के लिए रेसिंग ट्रेक, योगा केंद्र, ऑपन जि़म, बॉस्केट कोर्ट, वॉलीबाल कोर्ट सहित ग्रामीणों के लिए पार्क की सुविधा भी होगी। जिससे ग्रामीणों को एक खुशनुमा माहौल व्यायामशाला में मिल सकेगा। साथ ही, गांव के सरपंचों व गणमान्य व्यक्तियों ने गांव में चौपाल के निर्माण, गलियों, नालियों, फाइव पोंड, सडक़ों की मर मत सहित कई मांग विधायक के समक्ष रखी। विधायक ने ग्रामीणों की सभी मांगों को माना और जल्द ही उन पर कार्य शुरू करवाए जाने का भी आश्वासन दिया। विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि इन व्यायामशालाओं को गांवों की सीमाओं पर बनाया जा रहा है। जिससे दूसरे नजदीकी गांव के युवा भी व्यायामशालाओं का फायदा उठा सके। उन्होंने कहा कि जब तक युवाओं को स्टेडियम व व्यायामशालाओं की सुविधा नही मिलती, तब तक वे न तो अपने खेल का अ यास कर पाते है और न ही आगे बढ़ पाते है। इसलिए प्रदेश मु यमंत्री मनोहरलाल व खेल मंत्री अनिल विज के विशेष आशीर्वाद से क्षेत्र में व्यायामशालाओं व स्टेडियमों का निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने कस्बावासियों को आश्वास्त किया कि अभी तक 10 व्यायामशालाएं ही क्षेत्र के लोगों को मिली है। लेकिन अपने कार्यकाल के दौरान वे क्षेत्र तीन दर्जन से ज्यादा व्यायामशालाओं का निर्माण करवाने का प्रयास करेंगे। 
इस मौके पर बीडीपीओ राजेश शर्मा, पंचायती राज एस.डी.ओ. केजी गोयल, पब्लिक हेल्थ जेई रविंद्र कुमार, मार्किट कमेटी चेयरमैन रमेश बैरागी, ब्लॉक समिति चेयरमैन विनोद त्यागी, उपचेयरमैन राजिंद्र राणा, सरपंच सतिंद्र सिंह पनौड़ी, सरपंच सोहनलाल जमालपुर, सरपंच रामकिशन अलिपुर, सरपंच सरपंच सुरेंद्र पुंडरी, संजीव सैन, संजय खैंची, रोहित गोयल, सुरेंद्र भौरिया सहित भारी सं या में ग्रामीण मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...