हरियाणा के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में देवों का सर्वोच्च स्थान है। इसी प्रकार देवभूमि के कारण उत्तराखंड प्रदेश का देश में अपना एक अहम स्थान है और भारत के नागरिक अपने देवों के प्रति सच्ची श्रद्धा प्रकट करने के लिए उत्तराखंड जाते है। वे रविवार को स्थानीय कालीदास रंगशाला में उत्तराखंड सभा द्वारा राज्य स्थापना की 17वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की खुशबू और हरियाणा की माटी सदैव सहयोगी रही है। यह सहयोग इसी प्रकार बना रहे, इसके लिए दोनों प्रदेशों के लोगों को एक-दूसरे की संस्कृति को समझने और उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से बहुत से लोग हरियाणा में काफी लम्बे समय से रह रहे है और यहां के रहन-सहन,लोक संस्कृति और राजनीतिक बदलाव से भली भांति परिचित है। आज हरियाणा और उत्तराखंड दोनों प्रदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में आगे बढ़ रहे है। हरियाणा की वर्तमान सरकार प्रदेश की जनता को समान विकास कर रही है और भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन देने में कामयाब रही है। आज प्रदेश में किसान,मजदूर,व्यापारी,कर्मचारी, महिलाएं तथा उद्योगपतियों सहित सभी वर्ग प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों से खुश है और सभी को बिना भेदभाव के इन योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है। प्रदेश में आए इस बदलाव का श्रेय उत्तराखंड के लोगों को भी जाता है। इस मौके पर उन्होंने निजी कोष से उत्तराखंड सभा को 5 लाख रूपये देने की घोषणा की।
इस मौके पर प्रदेश के संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड का सीमांत राज्य होने के नाते देश में अलग पहचान है। देशभक्ति का परिचय देते हुए यहां के लोग भारतीय सेना में अपना भरपूर सहयोग दे रहे है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में उत्तराखंड के लोग एक दूसरे के साथ मिलजुलकर रह रहे है और इस एकजुटता को और आगे बढ़ाने के लिए दोनों प्रदेशों के लोगों को अपनी संस्कृतियां सांझी करनी चाहिए। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद,करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता,प्रदेश के सह प्रवक्ता भारतभूषण जुयाल और जिला परिषद की सदस्या एवं भाजपा की महिला मौर्चा की प्रदेश महामंत्री मीना चौहान ने भी अपने वक्तव्य के माध्यम से उत्तराखंडवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उत्तराखंड के कलाकारों ने अपनी संस्कृति को प्रदर्शित करती रंगारंग प्रस्तुति दी तथा उत्तराखंड सभा के प्रतिनिधियों ने आए हुए सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में सिख समाज की ओर से गुरमीत सिंह ने भी सिरोपा भेंटकर केन्द्रीय मंत्री अजय टम्टा व सहकारिता मंत्री हरियाणा मनीष ग्रोवर का स्वागत किया।
इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता,ओमप्रकाश भट्ट,यशपाल ठाकुर,पार्षद बलविन्द्र सिंह व राकेश कुमार,जयपाल चनालिया, उत्तराखंड सभा के संरक्षक सुरेन्द्र सिंह रावत,प्रधान रमेशचंद बलोदी,उप-प्रधान सोकार सिंह नेगी,भोपाल सिंह नेगी,श्याम सिंह बिस्ट,महासचिव पूर्णचंद पाथरी सहित सभा के अन्य पदाधिकारी व भारी संख्या में उत्तराखंड प्रदेश के लोग उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment