10000

Tuesday, 14 November 2017

कंबल के ढेर के नीचे दबने से यूपी प्रवासी श्रमिक की मौत -- दहेज के लिए विवाहिता से दुष्कर्म की चेष्टा

कंबल के ढेर के नीचे दबने से यूपी प्रवासी श्रमिक की मौत 
पानीपत।
 जिला के गांव नौल्था के पास स्थित एक कंबल फैक्टरी में श्रमिक की कंबलों के ढेर के नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार १९ वर्षीय शिवम पुत्र रामचंद्र मौर्य मूल निवासी जिला बरेली, उत्तर प्रदेश हाल निवासी गांव सिवाह, पानीपत के गांव ङाट्टीपुर स्थित टेक्सटाइल फैक्टरी में काम करता था। सोमवार की रात को शिवम अपने मित्र से मिलने के लिए गांव नौल्था स्थित कंबल फैक्टरी गया था। रात अधिक होने के कारण शिवम कंबल ओढकर सो गया। इससे अनजान श्रमिक, शिवम के उपर मशीन से तैयार होकर निकल रहे कंबल डालते चले गए। मंगलवार की सुबह जब कंबलों की पैकिंग शुरू हुई तो शिवम कंबलों के ढेर के नीचे मृत हालत में मिला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिवम के शव की जांच की। पुलिस ने जांच पूरी होने के बाद शिवम के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने शिवम के परिजनों के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम के बाद शिवम का शव उन्हें सौंप दिया। समाचार लि ो जाने तक पुलिस ने शिवम की मौत के मामले में केस दर्ज नहीं किया था। पुलिस ने बताया कि शिवम की मौत के मामले जांच की जा रही है। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि शिव की मौत दम घुटने से हुई है।

दहेज के लिए विवाहिता से दुष्कर्म की चेष्टा 
-पति समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की 
पानीपत।
थाना समाल ाा पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर उसके जेठ के  िालाफ दुष्कर्म की चेष्टा करने के आरोप में और उसके पति, सास, सुसर व जेठ पर दहेज एक्ट, मारपीट, हत्या की धमकी देने समेत सात आपराधिक धाराओं में मंगलवार को केस दर्ज किया है। पुलिस ने विवाहिता की मेडिकल जांच करवाई और उसके बयान दर्ज कर केस की जांच शुरू कर दी है। विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की ढाई साल पहले मौत हो गई थी। वहीं उसका विवाह देवर के साथ कर दिया गया। विवाहिता ने आरोप लगाया कि विवाह होने के साथ ही सुसराल वालों ने उसे दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म करने की चेष्टा की। जबकि सुसराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस केस की जांच कर रही एएसआई योगेश कुमार ने बताया कि विवाहिता के केस की जांच शुरू कर दी गई है। उसके सुसराल वालों को नोटिस जारी किया गया है। पुलिस की जांच में जो भी आरोपित दोषी पाया जाएगा उसके  िालाफ स त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।



No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...