गीतकार सुभाष शर्मा,डा मुकेश अग्रवाल, प्रो० ओंकार राणा व हरबंस लाल चुघ को एमबेस्डर बनाया गया।
घरौंडा : प्रवीण कौशिकनगरपालिका घरौंडा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 हेतू शहर मे चार सामाजिक कार्यकर्ताओं का आज एमबैस्डर नियुक्त किया गया। घरौंडा के एसडीएम इमरान रजा ने नगरपालिका के एक कार्यक्रम मे उन्हे नियुक्ति पत्र सोंपे। गीतकार सुभाष शर्मा,डा मुकेश अग्रवाल, प्रो० ओंकार राणा व हरबंस लाल चुघ को एमबेस्डर बनाया गया।
एस्डीएम रजा ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 तहत के पालिका घरौंडा बेहतर स्थान पाने हेतू जहां प्रयासरत है वही करनाल जिले मे घरौंडा नगरपालिका ने करनाल जिले मे रूवक्ष्छता मे प्रथम स्थान हासिल किया है। ओर आगे भी नवनियुक्त एमबैस्डरों की सहायता से सार्थक परिणाम सामने आयेंगे। घरौंडा नगरपालिका बेहतर स्थान प्राप्त करेगी।
इस मौके पर पालिका प्रधान सुभाष गुप्ता, सचिव देवेन्द्र नरवाल, जेई नवीन, एमई भारद्वाज, नगरपालिका के कर्मचारी रेणु भूषण, राजेश पुंडरी,मनीषा, पार्षद ओंकारदत्त शर्मा, विक्रम जीत, जयनारायण, गुलाटी,लखविन्द्र व अन्य मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment