10000

Tuesday, 28 November 2017

पत्रकारों ने देखी केजरीवाल पर आधारित एन इनसिगनिफिकेंट मैन फिल्म

घरौंडा: प्रवीण कौशिक
17 नवंबर को देश के चुनिंदा सिनेमाघरों मे आखिरकार एन इनसिगनिफिकेंट मैन फिल्म रिलीज हुई।  जोकि दुनिया भर के फिल्म महोत्सव मे अवार्ड जीत चुकी है और देश मे रिलीज होने के बाद सबका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रही है। अन्ना आंदोलन से देश भर मे भ्रस्टाचार के खिलाफ चलने वाली मुहिम को क्यों राजनीतिक पार्टी आम आदमी पार्टी बनना पड़ा और कैसे एक आम आदमी दिल्ली का मुख्यमंत्री बना उस पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन खुशबू रांका व विनय शुक्ला ने किया है जो 26-27 साल की उम्र मे 2011-12 मे दिल्ली आए और 400 घंटे के वीडियो फुटेज लिए जिसमे से 1 घंटे 36 मिनट की फिल्म बनाई है। फिल्म अप्रैल मे रिलीज होनी थी पर विपक्षी पार्टियों व राजनीतिक कारणों की वजह से इसे अनुमति नही मिली ओर फिर कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद इसको प्रदर्शित किया जा रहा है। हरियाणा के नजदीक चंडीगढ़ व दिल्ली मे ही ये प्रदर्शित हो रही थी, पर घरौंडा के गौरव गोयल, आम आदमी पार्टी करनाल से सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष,अनूप संधू करनाल लोकसभा अध्यक्ष व संगठन मंत्री और पानीपत के कुलदीप शर्मा ने मिलकर इस फिल्म का पानीपत मे 25 नवंबर को पार्टी व आम जनता के लिए इसका 1 शो शाम 4.30 बजे पानीपत के एक निजी सिनेमा घर मे रखवाया I 
जिसमे प्रवीण कौशिक, हरिकृष्ण आर्य, प्रशान्त कौशिक, विनोद पांचाल,,राम मेहर कौशिक,जगदीश आहूजा,जितेंद्र भूरा व अन्य पत्रकारों ने फिल्म को देखा। 
गौरव गोयल व अनुप संधू ने बताया कि पार्टी के अलावा करनाल, पानीपत,जींद,सोनीपत, कुरुक्षेत्र से भी काफी आम जनता फिल्म देखने पहुँची ।जिन्होंने फिल्म खत्म होने के बाद बताया की फिल्म हर भारतीय को देखनी चाहिए कि कैसे देश को बदलने के लिए राजनीति बदलनी जरूरी है।
करनाल कार्यकारिणी से जिलाध्यक्ष अमित कुमार,जिला-उपाध्यक्ष जगदीप राणा, जिला मीडिया अध्यक्ष परविंदर सिंह, बलबीर नरवाल,,घरौंडा विधानसभा अध्यक्ष प्रेम सामरा, असंध विधानसभा अध्यक्ष अनिल पांचाल,शिराज राय गुप्ता करनाल विधानसभा संग़ठन मंत्री,,रजनीश सैन घरौंडा विधानसभा संग़ठन मंत्री,धर्मवीर सिंह इंद्री विधानसभा संग़ठन मंत्री,पानीपत कार्यकारिणी से ,आशीष जैन सोशल मीडिया अध्यक्ष,अनिल पांडेय पानीपत ग्रामीण  संगठन मंत्री,,पिंकी महिला अध्यक्ष पानीपत, ,रामफल संगठन मंत्री,दीपक बग्गा,अनिल हिंदुस्तानी शहरी संगठन मंत्री,,जींद से  जिलाध्यक्ष राजकुमार पहल,,सफीदों संग़ठन मंत्री भीम सिंह मलिक,अभिषेक,असीम शर्मा, अमित,हिमांशु, करण बहल, महेश पटेल आदि भी मौके पर मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...