वरिष्ठ समाजसेवी व मुख्यमंत्री हरियाणा की बहन वीना अरोड़ा चंडीगढ़ जाते करनाल रुकी
घरौंडा-प्रवीण कौशिक

हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की बहन व प्रदेश की वरिष्ठ समाजसेविका वीना अरोड़ा दिल्ली से चड़ीगढ़ जाते वक्त करनाल के एक ढाबे पर रुकी जहां पर उनका स्वागत प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति एवं एंटी करप्शन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा व चेयरमैन पवन शर्मा ने स्वागत किया व सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर वीना अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है। हरियाणा प्रदेश के जिले पानीपत की धरती से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश का आह्वान किया था जिसे हरियाणा सरकार ने आगे बढ़ाया ओर उसका परिणाम भी सामने आए, आज प्रदेश में लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा व सहयोग के लिए महिला थाने खुलवाना सरकार का एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट रहा जिससे महिलाओं का आत्म सम्मान बढ़ा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लिंगानुपात सुधार के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा में महिला सशक्तीकरण की नई योजनाओ की घोषणाएं की। इसमें आपकी बेटी हमारी बेटी, 100 करोड़ा रुपये के हरियाणा कन्या कोष व कुछ जिलों में कुपोषण की समस्या से निजात दिलाने के लिए अलग से हरियाणा पोषण मिशन आरम्भ किया है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए निर्धारित महिला पुरस्कार राशि में भी दोगुने से अधिक वृद्धि करने की घोषणा की है। हरियाणा सरकार द्वारा विवाह शगुन योजना, बेटी के जनम पर राजश्री योजना, सुकन्या योजना आदि अनेको योजनाएं चल रही है।
इस अवसर पर नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि मनोहर लाल अब तक के हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्रियों में सबसे ईमानदार मुख्यमंत्री साबित हुए है। मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में चारो ओर विकास की गंगा बह रही है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर पवन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की की राह पर अग्रसर है।
No comments:
Post a Comment