10000

Sunday, 5 November 2017

विधायक कल्याण ने लिया विकास कार्यो का जायजा


प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विधानसभा घरौंडा पर विशेष आशीर्वाद: कल्याण

घरौंडा-प्रवीण कौशिक
रविवार को विधायक हरविंदर  कल्याण ने स्टौंडी गांव में सामुदायिक केंद्र के भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने गांव में चल रहे विकास कार्यो का जायजा लेने के बाद  ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष कई मांगें भी रखी। उनको पूरा कराने के लिए विधायक ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया।
विधायक हरविंदर कल्याण ने रविवार को स्टौंडी गांव में सामुदायिक केंद्र के भवन का शिलान्यास किया। गांव में पहुंचने पर सरपंच और ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। विधायक हरविंदर कल्याण ने गांव में पौंड सिस्टम, बीसी चौपाल, वाल्मीकि चौपाल, हरिजन श्मशान घाट, बरामदा रोड श्मशान घाट, सामान्य श्मशान, वाल्मीकि चौपाल, कश्यप चौपाल, महाराणा प्रताप भवन, हरिजन चौपाल आदि में चल रहे निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। इसके साथ ही विधायक ने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य में किसी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश जारी किए। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष स्टेडियम, व्यायामशाला, फाइव पौंड और गल्र्स स्कूल को अपग्रेड कराने सहित अन्य कई मांगें रखीं। जिस पर विधायक ने ग्रामीणों को उनकी मांगें जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
हरविंदर  कल्याण ने कहा कि कम्युनिटी हाल बनने से ग्रामीणों को काफी सुविधा होगी। साथ ही गांव में करीब एक करोड़ रुपये के निर्माण कार्य चल रहे है। उनका जायजा भी लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विधानसभा घरौंडा पर विशेष आशीर्वाद है। इससे हल्का घरौंडा में वह विकास कार्य हो रहे हैं, जो पिछली सरकारों में नहीं हो पाए थे। उन्होंने कहा किविधानसभा घरौंडा विकास के मामले में सबसे पिछड़ा रहा है, लेकिन बीजेपी सरकार बनने के बाद घरौंडा में सबसे ज्यादा विकास कार्य हो रहे है। करोड़ों रुपये की परियोजनाएं शुरू हो चुकी है और आने वाले समय में करोड़ों रुपये की परियोजनाएं शुरू होने वाली है। इस मौके पर पंंचायती राज के कार्यकारी अभियंता रामफल, सरपंच रणजीत ङ्क्षसह खोराखेड़ी, पूर्व सरपंच सुरेंद्र रायपुर जाटान, रविन्द्र त्यागी,संजय खेंची, राङ्क्षजद्र बसताड़ा, दीपक शर्मा, ब्रह्म ङ्क्षसह कोहंड, सुरेंद्र भौरिया, मंगल सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...