घरौंडा : 21 जुलाई ,प्रवीण कौशिक
पुलिस स्टेशन से महज सौ मीटर दूर पैट्रोल पम्प के शौचालय में पंप के दो कारिदों द्वारा राजस्थान के साथ कुकर्म करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश किया। माननीय कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
आपको बता दें कि गुरूवार की देर रात पुलिस थाने से महज कुछ मीटर की दूरी पर स्थित पैट्रोल पंप के दो कारिंदों ने राजस्थान के युवक को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपित कारिंदों ने पीडि़त के साथ मारपीट की और उसे जबरन पैट्रोल पम्प के टायलेट में ले गए। टायलेट में युवक के साथ कुकर्म करने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पीडि़त की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। घटना के बाद से ही दोनों आरोपी हसनपुर निवासी संदीप व साहिल फरार बताए जा रहे थे। पुलिस इन दोनों आरोपियों की तलाश में थी। शुक्रवार की देर रात पुलिस ने दोनों आरोपियों को घरौंडा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया। माननीय न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस जांच अधिकारी रोहताश ने बताया कि राजस्थान के युवक के साथ ककर्म करने वाले आरोपित हसनपुर निवासी संदीप व साहिल को घरौंडा इलाके से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
No comments:
Post a Comment