मुख्यमंत्री मनोहर लाल घरौंडा क्षेत्र के लोगों को देगें करीब 100 करोड़ रूपए की सौगात ।
घरौंडा 27 जुलाई,प्रवीण कौशिक
घरौंडा के विधायक एवं हैफेड के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धान फसलों के भाव में जो अभूतपूर्व वृद्घि की है, उससे देश व प्रदेश के किसान गद््गद हो रहे हैं । घरौंडा अनाज मंडी में 29 जुलाई को प्रात: 10 बजे आयोजित होने वाली किसान धान धन्यवाद रैली के प्रति किसानों में भारी उत्साह व खुशी का माहौल है, क्षेत्र के लोग हजारों की संख्या में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का अभिनन्दन करेंगे। इस दिन मुख्यमंत्री घरौंडा क्षेत्र के लोगों को करीब 100 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे।
विधायक हरविन्द्र कल्याण शुक्रवार को स्थानीय अनाज मंडी समारोह स्थल पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान धान रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे तथा कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ सहित प्रदेश के अन्य मंत्री, विधायकगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा खरीफ सीजन की फसलों के भाव बढ़़ाए जाने पर हरियाणा सरकार व प्रदेश के किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश में 4-5 धन्यवाद रैली करने का निर्णय लिया, उसी कड़ी में घरौंडा क्षेत्र में किसान धान रैली का आयोजन होने जा रहा है क्योंकि करनाल एक ऐसा क्षेत्र है जिसे धान के कटोरा के नाम से जाना जाता है। धान के समर्थन मूल्य में डेढ़ गुणा वृद्घि होने से सबसे ज्यादा लाभ करनाल जिला के किसानों को मिलेगा।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में यह तीसरा दौरा होगा, सीएम साहब हर दौरे के दौरान इस इलाके के लोगों को करोडों रूपए की सौगात देकर गए हैं। जिनमे से अधिकांश कार्य प्रगति पर है तथा शेष कार्यों पर कार्य शुरू होने वाले हैं। घरौंडा को उपमंडल बनाने का कार्य भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया है जबकि पूर्व के मुख्यमंत्रियों ने हमेशा इस क्षेत्र की अनदेखी की है, जिसके कारण यह क्षेत्र निरंतर पिछडता गया, लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, इस इलाके में भी विकास के कार्यों की भी गंगा बह रही है, अब वह दिन दूर नहीं है कि घरौंडा क्षेत्र को भी विकसित क्षेत्रों के नाम से जाना जाएगा।
ट्रैक्टर- ट्रॉली में बैठकर ढोल नगाडों के साथ घरौंडा अनाज मंडी में आयोजित होने वाली धान रैली में खुशी से हजारों की संख्या में शामिल होंगे किसान: विधायक हरविंद्र कल्याण
किसान धान रैली के संयोजक एवं घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि घरौंडा अनाज मंडी में आयोजित होने वाली किसान धान रैली के प्रति किसानों में भारी जोश है और सभी किसान अपनी ट्रैक्टर- ट्रैली में बैठकर ढोल नगाड़ों के साथ खुशी से हजारों की संख्या में रैली में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को लेकर जितनी गंभीर भाजपा सरकार है, इतनी कोई दूसरी सरकार नहीं रही है, और न ही फसलों के न्यून्तम समर्थन मूल्यों में इतनी बड़ी वृद्घि की है। उन्होंने किसान नेताओं से भी अपील की कि किसान धान रैली के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर धन्यवाद करना चाहिए। उन्होंने बताया कि रैली में आने वाले लोगों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं, किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
किसान धान धन्यवाद रैली के सफल आयोजन को लेकर पार्टी कार्र्यकत्र्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी : हरविन्द्र कल्याण।
विधायक हरविन्द्र कल्याण ने शुक्रवार को अनाज मंडी स्थित सामुदायिक केन्द्र में घरौंडा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों व बूथ लेवल कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उन्हें 29 जुलाई को घरौंडा अनाज मंडी में आयोजित होने वाली धान रैली के सफल आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद उन्होंने मंडी आढतियों से बातचीत की और उनको रैली का निमंत्रण दिया। धान रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करने का एक सुनहरा मौका है, क्योंकि उन्होंने देश के किसानों के लिए फसलों के दाम में जो अभूतपूर्व वृद्घि की है वह अब तक के इतिहास में किसी सरकार ने नहीं की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ही किसानों की सच्ची हितैषी सरकार है और वह किसानों के दर्द को अच्छी तरह समझती है।
इस मौके पर घरौंडा मार्किट कमेटी के चेयरमैन रमेश बैरागी, सचिव नरेश कुमार मान, मार्किट कमेटी के चेयरमैन कुंजपुरा ईलम सिंह, जोगिन्द्र राणा मोदीपुर मंडल अध्यक्ष, रविन्द्र त्यागी घरौंडा मंडल अध्यक्ष, पवन कल्याण वाईस चेयरमैन शुगरमील, कला केश बोर्ड के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, रामलाल, वाईस चेयरमैन सुरेन्द्र जैन सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थ्ति थे।
No comments:
Post a Comment