10000

Tuesday, 24 July 2018

धान रैली के लिए घरौंडा के विधायक कल्याण को बनाया संयोजक,

रैली की सफलता के लिए विधायक ने कार्यकर्ताओं से किया विचार -विमर्श, धान रैली को लेकर क्षेत्र के किसानों में काफी उत्साह
घरौंडा, 24 जुलाई,प्रवीण कौशिक
घरौंडा की अनाज मंडी में 29 जुलाई को होने वाली मुख्यमंत्री की धान रैली के लिए भारतीय जनता पार्टी ने घरौंडा के विधायक एवं हैफेड के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण को संयोजक बनाया है। इस रैली के लिए किसानों में काफी उत्साह है। किसान फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की बढ़ोतरी के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के माध्यम से घरौंडा की रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट करेंगे।
घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने जारी ब्यान में कहा कि मुख्यमंत्री की धान रैली के लिए पार्टी ने जो उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है वह कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरा करेंगे। कार्यकर्ताओं में भी रैली के लिए काफी जोश है। रैली की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जा रही है ताकि रैली में आने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि घरौंडा विधानसभा के क्षेत्र के लोगों के लिए मुख्यमंत्री की यह रैली काफी सौगात लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए प्रधानमंत्री ने फसलों का भाव डेढ़ गुणा बढ़ाकर किसान हितैषी सरकार होने का परिचय दिया है। इससे पहले भी केन्द्र और हरियाणा की सरकार किसानों के हित के लिए काम कर रही है। फसल बीमा योजना व भावान्तर भरपाई योजना किसानों के लिए सरकार की एक अनूठी योजना है। इस योजना के तहत किसानों का आर्थिक नुकसान कम होगा बल्कि उन्हें फसल खराबे का मुआवजा मिलेगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी किसानों से अपील की है कि इस धान रैली में अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट करें।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...