10000

Friday, 13 July 2018

बारीश होने पर शहर के लो-लाइन एरिया को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

घरौंडा : 13 जुलाई,प्रवीण कौशिक
मौसम विभाग के अलर्ट को सही मान लिया जाए तो घरौंडा शहर में भी मुंबई जैसी स्थिति बन सकती है। शहर के कई इलाकों में बरसाती पानी की उचित निकासी न होने के कारण शहरवासियों को जलभराव से दो-चार होना पड़ेगा। हाइवे के दोनों तरफ बने नाले की सफाई न होने के कारण नाले गंदगी से अटे पड़े है। कुछ ऐसी ही स्थिति रामनगर इलाके की भी है। इन हालातों में बारीश होने पर शहर के लो-लाइन एरिया को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि नगरपालिका प्रशासन का दावा है कि मानसून के सीजन को देखते हुए उनकी सभी तैयारियों मुक्कमल हो चुकी है। 
प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही बरसात के सीजन का आगाज हो गया है। मौसम विभाग द्वारा भी पूर्वानुमान लगाया गया है कि आगामी कुछ दिनों में अच्छी बारीश होने की संभावना है। गर्मी और उमस से जुझ रहे लोगों को बारीश की बूंदे राहत की साथ परेशानी भी दे सकती है। शहर से गंदे पानी की निकासी करने वाले मुख्य नाले गंदगी से भरे पड़े है। हाइवे पर घरौंडा पुलिस स्टेशन के ठीक सामने नाले का निर्माण अधूरा पड़ा है। लिहाजा निकासी दोनों तरफ से बंद है। ऐसे में नई अनाज मंडी और वीर राइस मिल कालोनी से पानी की निकासी इस नाले के जरिये नही होगी। कुछ ऐसा ही सूरत-ए-हाल शहर के दिल्ली चुंगी इलाके का भी है। स्थानीय निवासी वारीश, कमल, सतबीर कुमार, शिवम, रोहित, संजय व अन्य का कहना है कि थोड़ी सी बारीश में ही दिल्ली चुंगी इलाके में बरसाती पानी की कोई निकासी नही होती। नाले का निर्माण सड़क के दोनों तरफ अधूरा पड़ा है। जिस तरह से नाला बनाया गया है उसमें कई खामियां है। जिस वजह से पानी की निकासी में दिक्कत बनी रहती है। लोगों ने कहा कि ऐसी स्थिति में कई-कई घंटों तक दिल्ली चुंगी के आस पास सर्विस लेन पर जलभराव रहता है। 
लो-लाइन एरिया व अंडरपास होगें जलमग्र-
बरसात के सीजन में निकासी की बदहाल स्थिति का खामियाजा लो-लाइन एरिया के लोगों को भुगतना पड़ेगा। शहर के पाल चौपाल, रामनगर, मेन बाजार, तकिया बाजार इलाके से पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले साफ नही है। ऐसे में बरसात होने पर यह इलाके जलमग्न हो जाएगें। ऐसी स्थिति रेलवे अंडर ब्रिज व हाइवे के अंडरपास भी रहेगी। क्योंकि कहीं पर भी बरसाती पानी की निकासी का इंतजाम नही हैं। रेलवे अंडरब्रिज के नीचे कई-कई फुट पानी खड़ा हो जाता है। जिससे शहर के दो वार्डो और लगभग दो दर्जन से ज्यादा गांवों का आवागमन प्रभावित होता है। 



देवेंद्र नरवाल, सचिव, नगरपालिका घरौंडा। 
मानसून को लेकर घरौंडा नगरपालिका एक माह पहले से ही गंभीर है। पिछले एक माह से दोपहर बाद छोटे व बड़े नालों की साफ-सफाई का काम चल रहा है। जिन नालों के टेंडर हुए थे, उन का काम पूरा हो चुका है। जहां तक परमिशन थी वे नाले बना दिए गए है, आगे परमिशन मिली है टेंडर जल्दी लगा दिए जाएंगे और जहां परमिशन न होने के कारण काम रूक गए थे वहां डिस्पोजल व्यवस्था की जा रही है ताकि बरसात के कारण शहर में जलभराव न हो। 
-

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...