10000

Saturday, 7 July 2018

जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, 4 घायल, 2 की हालत गंभीर, 8 के खिलाफ मामला दर्ज।

घरौंडा..प्रवीण कौशिक
खण्ड के गावँ रायपुर जाटान में गत जमीनी विवाद को लेकर गोलियां चलने से गांव में दहशत का माहौल है। इस गोलीकांड में चार लोगों को गोली लगने की जानकारी है। जिसमे एक महिला भी शामिल है। 
विवाद में हुए गोली कांड में दो महिलाओं सहित आठ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।, फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर थाना प्रभारी पहुंचे। गांव में सन्नाटा पसरा है। मामले की जांच में जुटी पुलिस। 

रायपुर जाटान गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने दो महिलाओं सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। शनिवार को थाना प्रभारी मनोज कुमार फोरेंसिक टीम के साथ रायपुरजाटान में घटनास्थल पर पहुंचें। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और कुछ साक्ष्य जुटाए। भूमि विवाद के चलते हुए इस गोली कांड में गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस के मुताबिक दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 आपको बता दें कि शुक्रवार की सायं रायपुर जाटान गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों खूनी संघर्ष हो गया था। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां बरसा दी थी। हमले में एक महिला सहित चार व्यक्ति गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लहूलुहान अवस्था में करनाल व घरौंडा के सरकारी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। पुलिस को घटनास्थल से पांच जिंदा कारतूस भी बरामद भी हुए। शनिवार को घटनास्थल पर पहुंची पुलिस व एफएसएल टीम ने कारतूस के खोल भी बरामद किए है।
 थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि एफएसएल टीम के साथ मौके का मुआयना किया जा रहा है। वारदात के समय तीन राउंड फायर हुए थे। फायरिंग के मामले में दो महिलाओं सहित आठ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल अभी किसी की गिरफ्तारी नही हुई है। जांच की जा रही है। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...