घरौंडा 29 जुलाई,प्रवीण कौशिक
बिन मांगें मोती मिले, मांगे मिले ना भीख इस कहावत को हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने अपने संबोधन में कहे और उन्होंने हलके की जनता के लिए सीएम से कोई सौगात नही मांगी। लेकिन प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल हलका विधायक कल्याण की मांगों से परिचित थे। जिसको लेकर प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उस कहावत को चरितार्थ करते हुए विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो के लिए घोषाणाओं की झड़ी लगा दी। सीएम ने घरौंडा में महिला कॉलेज की घोषणा करके एक बड़ी सौगात दी है।
रविवार को प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल नई अनाज मंडी में आयोजित धान रैली में धान को मूल्य बढ़ाने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद करने के लिए पहुंचे थे। सीएम ने अपने संबोधन से पूर्व शहर के लगभग पांच करोड की लागत से गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल सहित लगभग 123 करोड की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। रैली में हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने सीएम से कोई विकास कार्यो की मांग नही की। केवल विधायक कल्याण ने कहा कि बिन मांगे मोती मिले,मांगे मिले ना भीख। सीएम मनोहर लाल ने शहर की परियोजनाओं के बारे में हलका विधायक कल्याण से मंच पर चर्चा करते दिखाई दिए। सीएम ने संबोधन के आखिर में हलके के विकास कार्यो की घोषणा शुरू कर दी। सीएम ने महिला कॉलेज,कु टेल में नवनिर्माण मेडिकल विश्वविधालय के अतिरिक्त पांच एकड में विकंलाग अस्पताल,खादर के क्षेत्र में करोडों की लागत से दो पुलों के निर्माण की घोषणा की। इसी के साथ महिलाओं को सशक्त करने के लिए पांच ट्रेनिग सेंटर, हेफैड के कोल्ड स्टोर का निर्माण,शहर व ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए 20 करोड,क्षेत्र की लगभग एक दर्जन सड़कों का निर्माण कराने की घोषणा की।
धान रैली में नही पहुंचे सांसद।
सीएम ने 123 करोड की जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया उन सभी शिलापटों पर करनाल के सांसद का नाम था,लेकिन सांसद धान रैली में नही पहुंचे,जो कि रैली में चर्चा का विषय बना रहा।
48 घंटे में महिलओं को दे गैस कन्केशन।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में महिलाओं से पूछा कि कि न-किन महिलाओं के पास कुकिग गैस कन्केशन नही है। लगभग तीन दर्जन महिलाओं ने हाथ उठाया,तो मुख्यमंत्री ने तुरंत जिला उपायुक्त को निर्देश दिया कि जिस महिलाओं के पास गैस कन्केशन नही है,उनको 48 घंटे में गैस कन्केशन उपलब्ध कराए जाएं। अगर 48 घंटे में महिलाओं को गैस कन्केशन नही मिलता तो वे डीसी को सिलेंडर उठाकर ले आएं।
धान रैली में चावल से सीएम को किया सम्मानीत।
धान रैली में मुख्य अतिथियों को सम्मनीत करने अलग से परम्परा शुरू की गई है। सीएम मनोहर लाल सहित अन्य मंत्रियों व विधायकों को चावल की थैली देकर सम्मानीत किया। जबकि इससे पूर्व सीएम को सम्मानीत करने के लिए रथ,तलवार,पगड़ी सहित अन्य सामान दिया जाता था।
No comments:
Post a Comment