घरौंडा : 15 जुलाई , प्रवीण कौशिक
हैफेड चेयरमैन एवं विधायक हरविंद्र कल्याण ने मोहदीनपुर, बरसत व घरौंडा मंडल की अलग-अलग स्थानों पर बैठक ली। बैठक में विधायक हरविंद्र कल्याण ने कार्यकर्ताओं में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचानें का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि विधानसभा घरौंडा ने विकास की जो रफ्तार बीजेपी की शासनकाल में पकड़ी है, वह किसी भी सरकार में नही पकड़ी है और आने वाले समय में विधानसभा घरौंडा विकास की बुलंदियों की छुएगा।
रविवार को विधायक हरविंद्र कल्याण ने घरौंडा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक पिंगली गांव में, मोहदीनपुर मंडल की बैठक नगला फार्म व बरसत मंडल की बैठक गांव में ही ली। विधायक हरविंद्र कल्याण ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया और कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा विकास पथ पर अग्रसर है और आने वाले समय में प्रदेश की सूरत ही बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने सिर्फ अपना पेट भरने का काम किया है, उनको जनता से कोई सरोकार नही था। न तो जनता के कार्य होते थे और न ही क्षेत्र के विकास कार्य। बीजेपी सरकार प्रदेश में आने के बाद निष्पक्ष रूप से सभी के काम हो रहे है और विकास कार्यो की तो बाढ़ आई हुई है। जो कार्य पिछले कई सालों से अटके पड़े थे, उनको बीजेपी ने सिरे चढ़ाया है। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वे अपने मंडल स्तर पर गांव-गांव में जाकर ग्रामीणों से मिले और सरकार के प्रति उनके विचार जाने। साथ ही यह भी जाने की पिछली सरकारों और मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली में कितना अंतर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे ग्रामीणों को सरकार की नीतियों से अवगत करवाए ताकि कोई भी व्यक्ति सरकार की हितकारी योजनाओं से वंचित न रहे।
इस मौके पर पूर्व मंत्री शशीपाल महत्ता, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश राणा, मंडल अध्यक्ष रविंद्र त्यागी, रविंद्र राणा, जोगिंद्र राणा, गुलाब कश्यप, सुभाष महामंत्री, सतीश भाटिया, अशोक राणा, एडवोकेट धीरज राणा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment