10000

Thursday, 12 July 2018

प्रदेश में शुगर मिलों पर किसानों का 400 करोड़ से अधिक का बकाया,शुगर मिलों का नवीनीकरण का मामला अधर में

करनाल, 12 जुलाई। प्रवीण कौशिक

भाकियू ने शेरगढ़ टापू और नसीर पुर टीला में खाट पंचायत के माध्यम से प्रदेश में गन्ना उत्पादक किसान परेशान हैं। पूरे प्रदेश में  सरकारी शुगर मिलों पर किसानों का 400 करोड़ से अधिक का बकाया हैं। अकेले सी.एम सिटी की शुगर मिल पर किसानों की लगभग 38 करोड़ रुपए से अधिक देनदारी है। केन्द्र सरकार द्वारा शुगर मिलो का स्तर उठाना और किसानों की देनदारी को खत्म करने के लिए कई हजार करोड़ रुपए की सहायता देश की शुगर मिलो को दी है। उसके बाद भी हरियाणा में किसानों का सरकारी शुगर मिलो पर बकाया कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं कई माह बीत जाने के बाद भी करनाल शुगर मिल के नवीनीकरण का कार्य शुरू नहीं हो पाया। जबकि मुख्यमंत्री इसका शिलान्यास कर चुके है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय किसान यूनियन गांव-गांव जाकर अलख जगा रही है। इस मुद्दे को लेकर अभी तक दर्जन से अधिक गांवो में सरकार के खिलाफ खाट पंचायतों का आयोजन किया जा चुका है। आज शेरगढ़ टापू और नसीर पुर टिल्ला गांव में खाट पंचायत का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जागीर सिंह ने की। इस अवसर पर प्रमुख वक्ता जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र सांगवान थे। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। जहां एक तरफ सरकार किसानों को राहत देने की बात करती है। वहीं दूसरी और गन्ना उत्पादकों का करोड़ो रुपए शुगर मिलो पर बकाया है। जिसको देने में सरकार आनाकानी कर रही है। पिछले दिनों उन्होंने शुगर फैड के एम.डी से बातचीत की गई थी। जिन्होंने 50 प्रतिशत किसानों का पैसा तुरन्त भुगतान करने की बात कही थी। अब उन्हें शुगर फैड के अध्यक्ष ओर एम.डी की नीयत पर भी शक होने लगा है। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री और शुगर फैड के चेयमरैन के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस मौके पर शेरगढ़ टापू से बलिंदर सिंह,धीर सिंह, विजय पाल सिंह,लाल सिंह, करनैल सिंह,बलवान सिंह,नसीर पुर टीला गांव से बाबबू राम,महाबीर सिंह,जयभगवान सिंह,गुरुबचन सिंह समेत अन्य किसान मौजूद थे। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...