घरौंडा : 21 जुलाई, प्रवीण कौशिक
गगसीना गांव में दहेज उत्पीडऩ के मामले में पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार
कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है। माननीय न्यायालय ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है। माननीय न्यायालय ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कैथल जिला के कारसा गांव की रहने वाली रतना की शादी करीब डेढ़ साल पहले गांव गगसीना में ज्वाला राम के साथ हुई थी। विवाहिता के ससुराल वाले उसको दहेज के लिए परेशान करते आ रहे थे। गत 16 जुलाई को ससुराल वालों ने रतना को तेल छिड़ककर आग लगा दी थी। जिससे विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई थी। गंभीर अवस्था में ग्रामीणों ने उसको करनाल के अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। जिसका करनाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने विवाहिता के रिश्तेदार जसवंत की शिकायत पर विवाहिता के पति ज्वाला, सास सुदेश व देवर अर्जुन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। घटना के बाद से ही तीनों आरोपित फरार थे। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबीश दे रही थी। मुनक चौंकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को आरोपित पति ज्वाला को गांव गगसीना से गिरफ्तार कर लिया और माननीय न्यायालय में पेश किया। जिसके बाद न्यायालय ने आरोपित पति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अन्य अरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
No comments:
Post a Comment