धान रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे मुख्य अतिथि, कृषि मंत्री सहित अन्य मंत्री व विधायकगण रहेंगे उपस्थित
रैली के सफल आयोजन को लेकर मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने की प्रबंधों की समीक्षा।
हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि 29 जुलाई को प्रात: 10 बजे नई अनाज मंडी घरौंडा में आयोजित होने वाली धान रैली ऐतिहासिक एवं रिकॉर्ड तोड़ रैली होगी, इस रैली के प्रति करनाल जिला के किसानों में भारी उत्साह व खुशी का माहौल है क्योंकि देश की आजादी के बाद फसलों के दाम में लागत मूल्य का डेढ़ गुणा न्यूनतम समर्थन मूल्य पहली बार अगर किसी ने दिया है तो उस प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र मोदी है।
मंत्री कर्णदेव काम्बोज वीरवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग में 29 जुलाई को घरौंडा में आयोजित होने वाली धान रैली की सफलता को लेकर घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, असंध के विधायक बख्शीश सिंह विर्क, नीलाखेेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, महामंत्री योगेंद्र राणा, राजबीर शर्मा व शमशेर नैन आदि कार्यकत्र्ताओं के साथ समीक्षा करने के उपरांत मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान धान रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे तथा हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ सहित प्रदेश के अन्य मंत्री, विधायकगण उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धान फसलों के भाव में जो अभुतपूर्व वृद्घि की है उससे देश व प्रदेश के किसान गद््गद हो रहे हैं। भारत सरकार के इस निर्णय से हरियाणा के किसान सबसे ज्यादा लाभांवित होंगे क्योंकि हरियाणा में हर प्रकार की फसल का उत्पादन होता है और धान की मात्रा तो और भी अधिक होती है ।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा खरीफ सीजन की फसलों के भाव बढ़़ाए जाने पर हरियाणा सरकार व प्रदेश के किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश में 4-5 धन्यवाद रैली करने का निर्णय लिया, उसी कड़ी में घरौंडा क्षेत्र में किसान धान रैली का आयोजन होने जा रहा है क्योंकि करनाल एक ऐसा क्षेत्र है जिसे धान के कटोरा के नाम से जाना जाता है। धान के समर्थन मूल्य में डेढ़ गुणा वृद्घि होने से सबसे ज्यादा लाभ करनाल जिला के किसानों को मिलेगा।
बाक्स: ट्रैक्टर- ट्रॉली में बैठकर ढोल नगाडों के साथ घरौंडा अनाज मंडी में आयोजित होने वाली धान रैली में खुशी से हजारों की संख्या में शामिल होंगे किसान: विधायक हरविंद्र कल्याण
किसान धान रैली के संयोजक एवं घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि घरौंडा अनाज मंडी में आयोजित होने वाली किसान धान रैली के प्रति किसानों में भारी जोश है और सभी किसान अपनी ट्रैक्टर- ट्रैली में बैठकर ढोल नगाड़ों के साथ खुशी से हजारों की संख्या में रैली में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को लेकर जितनी गंभीर भाजपा सरकार है, इतनी कोई दूसरी सरकार नहीं रही है, और न ही फसलों के न्यून्तम समर्थन मूल्यों में इतनी बड़ी वृद्घि की है। उन्होंने किसान नेताओं से भी अपील की कि किसान धान रैली के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर धन्यवाद करना चाहिए। उन्होंने बताया कि रैली में आने वाले लोगों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं, किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
बाक्स: असंध क्षेत्र से भारी संख्या में धान रैली में शामिल होंगे किसान: विधायक बख्शीश सिंह
असंध के विधायकबख्शीश सिंह विर्क ने कहा कि घरौंडा की किसान धान रैली में हजारों की संख्या में पहुंचकर किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करेंगे और यह रैली अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष पार्टी के लोग किसानों के बड़े हितैषी होने का दावा करते है, लेकिन उन्होंने अपने कार्यकाल में किसानों के लिए कोई ऐसा बड़ा कदम नहीं उठाया है, वह तो केवल किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं, ऐसे लोगों की गल्लां में ना आणा।
बाक्स: धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य से करनाल जिला के किसानों को प्रति एकड़ 5-6 हजार रूपए का मिलेगा लाभ: विधायक भगवानदास कबीरपंथी।
नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य में जो बढ़ोतरी की है उससे देश के किसानों में खुशी की लहर है और करनाल जिला को तो धान का कटोरा के नाम से जाना जाता है । इस क्षेत्र में धान अधिक मात्राा में उत्पादित होती है इसलिए यहां के किसानों को सबसे ज्यादा लाभ पहुंचेगा। नीलोखेड़ी क्षेत्र से भी अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचकर प्रधानमंत्री का धन्यवाद करेंगे।
बाक्स: धान रैली सफल आयोजन को लेकर विधायकों व पार्टी कार्र्यकत्र्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी : जगमोहन आनंद।
भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद ने 29 जुलाई को घरौंडा अनाज मंडी में आयोजित होने वाली धान रैली के सफल आयोजन को लेकर पार्टी कार्यकत्र्ताओं तथा विधायकगणों को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि धान रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करने का एक सुनहरा मौका है, क्योंकि उन्होंने देश के किसानों के लिए फसलों के दाम में जो अभूतपूर्व वृद्घि की है वह अब तक के इतिहास में किसी सरकार ने नहीं की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ही किसानों की सच्ची हितैषी सरकार है और वह किसानों के दर्द को अच्छी तरह समझती है।
बाक्स: पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता के निवास स्थान पर पहुंचकर मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने जाना हाल चाल, जल्द कुशलक्षेम होने की कि कामना।
मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता के मॉडल टाउन स्थित निवास स्थान पहुंचकर उनका हालचाल जाना और जल्द कुशलक्षेम होने की कामना की। उनके साथ घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, नीलाखेेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, महामंत्री योगेंद्र राणा, राजबीर शर्मा व शमशेर नैन उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment