10000

Tuesday, 3 July 2018

आज तक नगरपालिका के कार्यालय में नही पहुचें पुरस्कार के रूप में प्राप्त अवार्ड व स्मृति चिन्ह

घरौंडा : 03 जुलाई, प्रवीण कौशिक
इंदौर में घरौंडा नगरपालिका को मिले राष्ट्रीय पुरस्कार को लेकर नगरपालिका में मची होड़ अभी थमी नही हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 के तहत घरौंडा शहर को यह राष्ट्रीय सम्मान मिले नौ दिन बीत चुके है। बावजूद इसके पुरस्कार के रूप में प्राप्त अवार्ड व स्मृति चिन्ह आज तक नगरपालिका के कार्यालय में नही पहुचें हैं। यहां तक की नगरपालिका में कार्यरत कर्मचारी व पार्षदगण भी राष्ट्रीय पुरस्कार का दिदार करने को तरस रहे हैं। गौरतलब है कि इंदौर में हुए सम्मान समारोह में मिला अवार्ड सचिव महोदय के पास है और मोमेंटों के रूप में मिली महात्मा गांधी की प्रतिमा अध्यक्ष ने संभाल रखीं है। 
गौरतलब है कि नॉथ जोन में स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 की रेकिंग में बेस्ट सिटी इन इनोवेशन एंड बेस्ट प्रेक्टिस का खिताब हासिल करने वाली नगरपालिका घरौंडा को गत 23 जून को इंदौर में केंद्रीय राज्य मंत्री हरदीप पुरी द्वारा सम्मानित किया गया था। इस अवार्ड को एसडीएम मो. इमरान रजा के नेतृत्व में पहुंचें नगरपालिका चेयरमैन सुभाष गुप्ता, सचिव देवेंद्र नरवाल ने प्राप्त किया था। 
गौरतलब है कि गत 16 मई को केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में घरौंडा को बेस्ट सिटी इन इनोवेशन एंड बेस्ट प्रेक्टिस के अवार्ड की घोषणा की थी। जिसके बाद नगरपालिका घरौंडा ने शहरवासियों उनके सहयोग के लिए बधाई दी थी। नगरपालिका चेयरमैन सुभाष गुप्ता ने बताया था कि स्वच्छता को लेकर नगरपालिका घरौंडा ने नार्थ जोन में पहला और राष्ट्र स्तर पर तीसरा स्थान पाया है। इन अवार्डो की विभिन्न कैटेगरियों में केवल घरौंडा नगरपालिका को ही एक अवार्ड मिला है। 
केंद्रीय राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी की घोषणा के बाद भोपाल के इंदौर में स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों, जिलों व उपमंडल स्तर पर स्वच्छता में बेस्ट पॉजिशन हासिल करने वाले शहरों को सम्मानित किया गया। बेस्ट सिटी इन इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिस का अवार्ड हासिल करने वाले उपमंडल घरौंडा की ओर एसडीएम मो. इमरान रजा के नेतृत्व में नगरपालिका चेयरमैन सुभाष गुप्ता व नपा सचिव देवेंद्र नरवाल इंदौर कार्यक्रम में पहुंचें। जहां केंद्रीय राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने घरौंडा एसडीएम व अन्य अधिकारियों को बेस्ट सिटी इन इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिस का अवार्ड देकर सम्मानित किया। एसडीएम मो. इमरान रजा ने कहा कि इस अवार्ड का श्रेय शहर की आवाम और कर्मचारियों के अथक परिश्रम को जाता हैं। जिन्होंने घरौंडा को स्वच्छता की रेंकिंग में सबसे आगे खड़ा करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि शहर में स्वच्छता ज्यों की त्यों बनी रहे। इसके लिए कार्य किए जाएंगे। वहीं नगरपालिका चेयरमैन सुभाष गुप्ता, सचिव देवेंद्र नरवाल व साथ पहुंचें स्वच्छता के ब्रांड एम्बेस्डर डॉ. मुकेश अग्रवाल ने शहरवासियों को बधाई दी हैं। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...