10000

Tuesday, 31 July 2018

घरौंडा के विकास के लिए वर्तमान सरकार के 4 साल बनाम पिछले 48 साल बराबर - विधायक हरविन्द्र कल्याण

मुख्यमंत्री द्वारा धान रैली में घरौंडा के विकास की घोषणा के लिए विधायक के पास आभार प्रकट करने पहुंचे लोग, विधायक ने कहा मुख्यमंत्री का घरौंडा के विकास के लिए अब तक करीब 600 करोड़ रुपये देने पर आभार
कुटेल/घरौंडा, 31 जुलाई,प्रवीण कौशिक,

घरौंडा के विधायक एवं हैफेड के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घरौंडा में आयोजित धान रैली में करीब 123 करोड़ रुपये के शिलान्यास व उद्घाटन तथा 100 करोड़ रुपये की सौगात देकर हल्के के लोगों का सम्मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री द्वारा दी गई सौगात के लिए पूरा क्षेत्र आभारी रहेगा। उन्होंने कहा कि घरौंडा के लोगों की महिला कॉलेज बनाने की करीब 40 वर्षों पुरानी मांग को पूरा करके बेटियों की शिक्षा का रास्ता खोला है। घरौंडा के विकास के लिए वर्तमान सरकार के 4 साल बनाम पिछले 48 साल बराबर हैं।  मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घरौंडा के विकास के लिए दिल खोलकर पैसा दिया है और उन्होंने लोगों से कहा कि यदि विकास के लिए और पैसे की जरूरत पड़ी तो वह पीछे नहीं हटेंगे।
विधायक मंगलवार को कल्याण फार्म स्थित अपने कार्यालय में धान रैली की सफलता के बाद आए क्षेत्र के लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जब से हरियाणा बना तब से विकास से वंचित घरौंडा को 4 साल में विकासशील बना दिया। अब तक घरौंडा में करीब सभी कामों को मिलाकर 600 करोड़ रुपये सरकार द्वारा विकास के लिए दिए जा चुके हैं। इनमें से कुछ विकास कार्य होने शेष हैं, कुछ पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की महिला कॉलेज बनाने की घोषणा अहम है। यह कॉलेज बेटियों की सुविधा के लिए जीटी रोड स्थित बसताड़ा की 12 एकड़ जमीन में बनाया जाएगा, यहां पर कॉलेज में आने-जाने की दिक्कत नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि बरसत से गढ़ी भरल व चौरा सदरपुर यमुना वाली सडक़ों पर करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनाए जांएगे। गन्ना किसानों के लिए मधुबन पक्के पुल से लेकर नेवल तक नहर के किनारे करीब 24 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से सडक़ का निर्माण किया जाएगा। सब्जियों के लिए हैफेड का कोल्ड स्टोर बनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि घरौंडा क्षेत्र में करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से सडक़ों का निर्माण करवाया जाएगा। इतना ही नहीं घरौंडा नगरपालिका के क्षेत्र में लोगों की सुविधा के लिए कम्यूनिटी संैटर बनाया जाएगा, जिनकी घोषणा भी मुख्यमंत्री ने अपने धान रैली के कार्यक्रम में की है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिलाया कि इसके बावजूद भी जो काम शेष बचता है उसको भी वह पूरा करवाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों का आभार प्रकट किया और कहा कि धान रैली में उमड़ी भारी भीड़ ने उनके हाथों को मजबूत किया है, यही कारण है कि मुख्यमंत्री ने बिना किसी मांग के लोगों की जरूरत को समझते हुए करोड़ों रुपये की सौगात की घोषणा कर दी, इसके लिए वह मुख्यमंत्री के सदा आभारी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि बारिश के कारण यमुना में ज्यादा पानी आ गया था, उसका उन्होंने गांव-गांव जाकर स्वयं निरीक्षण किया है। किसानों से हाल-चाल जाना है और इस बारे में वह मुख्यमंत्री को स्वयं मिलकर स्थिति से अवगत भी करवाएंगे। मुख्यमंत्री ने पहले ही घोषणा की है कि पानी के कारण किसान की फसल खराब हुई है उसकी स्पेशल गिरदावरी करवाकर मुआवजा दिया जाएगा।

Sunday, 29 July 2018

संजय मित्तल बने रोटरी क्लब घरौंडा के अध्यक्ष।

घरौंडा : 29  जुलाई , प्रवीण कौशिक
रोटरी कल्ब घरौंडा का 35वंा शपथ ग्रहण समारोह राणा रिसोर्ट में मनाया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी आनंद गोयल ने मुख्यरूप से शिरकत की। मुख्यअतिथि आनंद गोयल ने कहा कि रोटरी क्लब पिछले कई वर्षो से सामाजिक कार्य करने मेें अग्रणी है। 

जिससे समाज को लाभ मिल रहा है। उन्होने कहा कि अन्य सस्थाओं को भी आगे आना चाहिए। उन्होनें नवनियुक्त प्रधान रोटेरियन संजय मित्तल एवं उनकी टीम को बधाई दी और कहा कि यह टीम ओर अधिक सामाजिक कार्य करके समाज में पहचान बनाएगी। वहीं इनस्टालेशन ओफि सर रोटेरियन अमिताभ अवस्ती ने बताया कि रोटरी इन्टरनेश्नल संस्था हैं और इस संस्था ने दुनिया में पोलियो को समाप्त क रने के लिये कार्य किया है। जिससे आज पोलियो का लगभग नामोनिशान मिट गया है। उन्होनें कहा कि यह संस्था बड़े पैमाने पर लिटरेसी, हाईजन,  ब्लड डोनेशन कैम्प आदि कार्यक्रम करती रहती है। उन्होनें कहा कि रोटरी   3080 मे 86 क्लब हैं। जिनके लगभग 4200 सदस्य हैं जोकि सामाजिक कार्य करने के लिये तत्पर रहते हैं। उन्होनें नवनियुक्त प्रधान संजय मित्तल एवं उनकी टीम को शपथ दिलाई और सामाजिक कार्य के लिये बोर्ड ऑफ  डायरेक्टर भी बनाये गये। इस अवसर पर रोटरी क्लब के नवनियुक्त प्रधान रोटेरियन संजय मित्तल ने क हा कि मानवता की सेवा करना ही परम धर्म हैं और इस लक्ष्य को लेकर ही यह संस्था कार्य कर रही है और जो मुझे जिम्मेदारी सौपी है उसका मैं पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। पूर्व प्रधान रोटेरियन नरेश चुघ ने अपने कार्यकाल में किये गये कार्य को विस्तार से बताया। इस अवसर पर विकलांग को ट्राईसाईकिल और जरूरत मंद महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित की।  इस अवसर पर इनस्टालेशन चैयरमेन रोटेरियन सुशील जैन, एचएल चुघ, केके पासी, डॉ. सतपाल बिन्द्राबन, रोटेरियन नरेश चुघ, अजय माहना, अनिल जैन, राजेश गोयल, शंकर दीप चौहान, डॉ. सुरेन्द्र गुप्ता, विजय बजाज, सरदार स्वर्ण सिंह, सुभाष चोपड़ा, स्वर्ण विंग व अन्य मौजूद रहे। 

सीएम ने बिन मांगे घरौंडा को बहुत कुछ दिया :कल्याण

घरौंडा 29 जुलाई,प्रवीण कौशिक
बिन मांगें मोती मिले, मांगे मिले ना भीख इस कहावत को हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने अपने संबोधन में कहे और उन्होंने हलके की जनता के लिए सीएम से कोई सौगात नही मांगी। लेकिन प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल हलका विधायक कल्याण की मांगों से परिचित थे। जिसको लेकर प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उस कहावत को चरितार्थ करते हुए विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो के लिए घोषाणाओं की झड़ी लगा दी। सीएम ने घरौंडा में महिला कॉलेज की घोषणा करके एक बड़ी सौगात दी है।
रविवार को प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल नई अनाज मंडी में आयोजित धान रैली में धान को मूल्य बढ़ाने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद करने के लिए पहुंचे थे। सीएम ने अपने संबोधन से पूर्व शहर के लगभग पांच करोड की लागत से गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल सहित लगभग 123 करोड की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। रैली में हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने सीएम से कोई विकास कार्यो की मांग नही की। केवल विधायक कल्याण ने कहा कि बिन मांगे मोती मिले,मांगे मिले ना भीख। सीएम मनोहर लाल ने शहर की परियोजनाओं के बारे में हलका विधायक कल्याण से मंच पर चर्चा करते दिखाई दिए। सीएम ने संबोधन के आखिर में हलके के विकास कार्यो की घोषणा शुरू कर दी। सीएम ने महिला कॉलेज,कु टेल में नवनिर्माण मेडिकल विश्वविधालय के अतिरिक्त पांच एकड में विकंलाग अस्पताल,खादर के क्षेत्र में करोडों की लागत से दो पुलों के निर्माण की घोषणा की। इसी के साथ महिलाओं को सशक्त करने के लिए पांच ट्रेनिग सेंटर, हेफैड के कोल्ड स्टोर का निर्माण,शहर व ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए 20 करोड,क्षेत्र की लगभग एक दर्जन सड़कों का निर्माण कराने की घोषणा की।
धान रैली में नही पहुंचे सांसद।
सीएम ने 123 करोड की जिन परियोजनाओं का शिलान्यास किया उन सभी शिलापटों पर करनाल के सांसद का नाम था,लेकिन सांसद धान रैली में नही पहुंचे,जो कि रैली में चर्चा का विषय बना रहा।
48 घंटे में महिलओं को दे गैस कन्केशन।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में महिलाओं से पूछा कि कि न-किन महिलाओं के पास कुकिग गैस कन्केशन नही है। लगभग तीन दर्जन महिलाओं ने हाथ उठाया,तो मुख्यमंत्री ने तुरंत जिला उपायुक्त को निर्देश दिया कि जिस महिलाओं के पास गैस कन्केशन नही है,उनको 48 घंटे में गैस कन्केशन उपलब्ध कराए जाएं। अगर 48 घंटे में महिलाओं को गैस कन्केशन नही मिलता तो वे डीसी को सिलेंडर उठाकर ले आएं। 
धान रैली में चावल से सीएम को किया सम्मानीत।
धान रैली में मुख्य अतिथियों को सम्मनीत करने अलग से परम्परा शुरू की गई है। सीएम मनोहर लाल सहित अन्य मंत्रियों व विधायकों को चावल की थैली देकर सम्मानीत किया। जबकि इससे पूर्व सीएम को सम्मानीत करने के लिए रथ,तलवार,पगड़ी सहित अन्य सामान दिया जाता था।

Friday, 27 July 2018

धान रैली की तैयारियों को लेकर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सुरेंद्र भौरिया व हैफेड चेयरमैन एवं विधायक हरविंद्र कल्याण ने निरीक्षण किया। भाटी ने भी किया रैली स्थल का निरीक्षण।

घरौंडा 27 जुलाई,प्रवीण कौशिक
29 जुलाई को नई अनाज मंडी घरौंडा में होने वाली धान रैली की तैयारियों को लेकर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सुरेंद्र भौरिया व हैफेड चेयरमैन एवं विधायक हरविंद्र कल्याण ने निरीक्षण किया।
रैलीस्थल पर पुलिस अधीक्षक ने विधायक हरविंद्र कल्याण के साथ रैली की रूपरेखा को लेकर गहन मंथन किया। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए। इससे पूर्व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष समय सिंह भाटी  व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ रैली स्थल का निरीक्षण किया। 

शुक्रवार को नई अनाज मंडी में पहुंचें पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया ने विधायक हरविंद्र कल्याण के साथ कार्यक्रम के मुख्यअतिथि प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आगमन, सीटिंग प्लान, रूट प्लान व अन्य पहलूओं पर बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। वहीं विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि 29 जुलाई को होने वाली धान रैली के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है। हजारों की संख्या में किसान रैली में पहुंचकर पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करेंगे। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया ने पुलिस अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई है। तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। 

धान रैली में इन विकास कार्यो का होगा उद्घाटन: विधायक

घरौंडा,27 जुलाई,प्रवीण कौशिक
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 29 जुलाई को प्रात:10 बजे घरौंडा अनाज मंडी में आयोजित होने वाली किसान धान धन्यवाद रैली के अवसर पर करीब 100 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी घरौंडा के विधायक एवं हैफेड़ के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण ने मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान दी। 
इन विकास कार्यो का होगा उद््घाटन: विधायक
विधायक हरविन्द्र कल्याण ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 29 जुलाई को घरौंडा अनाज मंडी में विशाल धान रैली को बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित करेंगे। इस अवसर पर अनाज मंडी से ही मुख्यमंत्री करीब 2 करोड़ 31 लाख रूपये की लागत से बने 33 केवी सब स्टेशन घरौंडा व करीब 5 करोड़ 15 लाख रूपये की लागत से बने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा सेक्टर 16 करनाल में  करीब 6 करोड़ रूपये की लागत से तैयार हुई पोलीक्लीनिक का उद्घाटन भी इसी स्थान से करेेंगे। 

इन विकास कार्यो का होगा शिलान्यास: विधायक 
विधायक हरविन्द्र कल्याण ने बताया कि मुख्यमंत्री इसी दिन गांव अराईपुरा में करीब 18 करोड़ 14 लाख रूपये की लागत से बनने वाले एनसीसी एकेडमी, गांव बसताड़ा में करीब 6 करोड़ 62 लाख रूपये की लागत से बनने वाले आईटीआई, करीब 26 करोड़ 25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले करनाल-मुनक रोड़ को बड़ौता से मुनक तक की सडक़ के चौड़ा व मजबूत करना के कार्य, गांव चोरा में 3 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से पीएचसी, गांव खरकाली में 3 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से पीएचसी तथा गांव गुढा में 3 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से पीएचसी का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि करीब 6 करोड़ 97 लाख रूपये की लागत से 220 केवी सब स्टेशन बसताड़ा में 100 एमवीए की क्षमता वाला 220/33 केवी ट्रांसफार्मर रखा जा रहा है,जिससे 33 केवी के 6 सब स्टेशन को बिजली मिलेगी तथा करीब 1 करोड़ 28 लाख रूपये की लागत से गांव शेखपुरा जागीर से रसूलपुर कलां तक की सडक़ के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी करेेंगे।  

मुख्यमंत्री मनोहर लाल घरौंडा क्षेत्र के लोगों को देगें करीब 100 करोड़ रूपए की सौगात ।
घरौंडा 27 जुलाई,प्रवीण कौशिक
घरौंडा के विधायक एवं हैफेड के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धान फसलों के भाव में जो अभूतपूर्व वृद्घि की है, उससे देश व प्रदेश के किसान गद््गद हो रहे हैं । घरौंडा अनाज मंडी में 29  जुलाई को प्रात: 10 बजे आयोजित होने वाली किसान धान धन्यवाद रैली के प्रति किसानों में भारी उत्साह व खुशी का माहौल है, क्षेत्र के लोग हजारों की संख्या में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का अभिनन्दन करेंगे। इस दिन मुख्यमंत्री घरौंडा क्षेत्र के लोगों को करीब 100 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। 
विधायक हरविन्द्र कल्याण शुक्रवार को स्थानीय अनाज मंडी समारोह स्थल पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान धान रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे तथा कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ सहित प्रदेश के अन्य मंत्री, विधायकगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा खरीफ सीजन की फसलों के भाव बढ़़ाए जाने पर हरियाणा सरकार व प्रदेश के किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश में 4-5 धन्यवाद रैली करने का निर्णय लिया, उसी कड़ी में घरौंडा क्षेत्र में किसान धान रैली का आयोजन होने जा रहा है क्योंकि करनाल एक ऐसा क्षेत्र है जिसे धान के कटोरा के नाम से जाना जाता है। धान के समर्थन मूल्य में डेढ़ गुणा वृद्घि होने से सबसे ज्यादा लाभ करनाल जिला के किसानों को मिलेगा।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल का घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में यह तीसरा दौरा होगा, सीएम साहब हर दौरे के दौरान इस इलाके के लोगों को करोडों रूपए की सौगात देकर गए हैं। जिनमे से अधिकांश कार्य प्रगति पर है तथा शेष कार्यों पर कार्य शुरू होने वाले हैं। घरौंडा को उपमंडल बनाने का कार्य भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया है जबकि पूर्व के मुख्यमंत्रियों ने हमेशा इस क्षेत्र की अनदेखी की है, जिसके कारण यह क्षेत्र निरंतर पिछडता गया, लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, इस इलाके में भी विकास के कार्यों की भी गंगा बह रही है, अब वह दिन दूर नहीं है कि घरौंडा क्षेत्र को भी विकसित क्षेत्रों के नाम से जाना जाएगा।   

 ट्रैक्टर- ट्रॉली में बैठकर ढोल नगाडों के साथ घरौंडा अनाज मंडी में आयोजित होने वाली धान रैली में खुशी से हजारों की संख्या में शामिल होंगे किसान: विधायक हरविंद्र कल्याण 
 किसान धान रैली के संयोजक एवं घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि घरौंडा अनाज मंडी में आयोजित होने वाली किसान धान रैली के प्रति किसानों में भारी जोश है और सभी किसान अपनी ट्रैक्टर- ट्रैली में बैठकर ढोल नगाड़ों के साथ खुशी से हजारों की संख्या में रैली में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को लेकर जितनी गंभीर भाजपा सरकार है, इतनी कोई दूसरी सरकार नहीं रही है, और न ही फसलों के न्यून्तम समर्थन मूल्यों में इतनी बड़ी वृद्घि की है। उन्होंने किसान नेताओं से भी अपील की कि किसान धान रैली के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर धन्यवाद करना चाहिए। उन्होंने बताया कि रैली में आने वाले लोगों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं, किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

 किसान धान धन्यवाद रैली के सफल आयोजन को लेकर पार्टी कार्र्यकत्र्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी : हरविन्द्र कल्याण।
विधायक हरविन्द्र कल्याण ने शुक्रवार को अनाज मंडी स्थित सामुदायिक केन्द्र में घरौंडा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों व बूथ लेवल कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उन्हें 29 जुलाई को घरौंडा अनाज मंडी में आयोजित होने वाली धान रैली के सफल आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद उन्होंने मंडी आढतियों से बातचीत की और उनको रैली का निमंत्रण दिया। धान रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करने का एक सुनहरा मौका है, क्योंकि उन्होंने देश के किसानों के लिए फसलों के दाम में जो अभूतपूर्व वृद्घि की है वह अब तक के इतिहास में किसी सरकार ने नहीं की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ही किसानों की सच्ची हितैषी सरकार है और वह किसानों के दर्द को अच्छी तरह समझती है।
  इस मौके पर घरौंडा मार्किट कमेटी के चेयरमैन रमेश बैरागी, सचिव नरेश कुमार मान, मार्किट कमेटी के चेयरमैन कुंजपुरा ईलम सिंह, जोगिन्द्र राणा मोदीपुर मंडल अध्यक्ष, रविन्द्र त्यागी घरौंडा मंडल अध्यक्ष, पवन कल्याण वाईस चेयरमैन शुगरमील, कला केश बोर्ड के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, रामलाल, वाईस चेयरमैन सुरेन्द्र जैन सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थ्ति थे।

Thursday, 26 July 2018

धान रैली की तैयारियों के चलते किसान धरने पर, रैली स्थल से मात्र कुछ ही दूरी पर।

बारिश के बाद भी नहीं कम हुआ किसानों का उत्साह
तेज बारिश में भी किसान बैठे रहे धरने पर,नवीनीकरण और बकाया राशि के भुगतान के लिए किसानों का धरना रहा आज भी जारी
घरौंडा,प्रवीण कौशिक 
एक तरफ जहां सरकार के नुमाइंदे 29 तारीख़ को करनाल के घरौंडा में धान रैली की तैयारीयों में दिन रात एक कर हजारों की संख्या में किसानों के पहुंचने का दम भर रहे है। वही करनाल में किसान अपनी मांगों को लेकर आज भी बारिश में धरने पर डटे रहे।
वही नेता सरकार के किसान हितेषी बता कर रैली में पहुंचने की अपील कर रहे है। वही सीएम सिटी में धरना देकर किसान मांग पूरी करने की गुहार सरकार से लगा रहे है।
मुसलाधार बारिश के बाद भी गन्ना उत्पादक किसानों का उत्साह कम होने का नाम नहीं ले रहा था। बारिश के बीच किसान धरना स्थल पर बैठे रहे। पिछले 40 सालों से चीनी मिल के नवीनीकरण की मांग को लेकर धरना आज भी जारी रहा। किसानों ने बेमियादी लड़ाई का ऐलान कर दिया है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे अभय राम तथा मैहताब सिंह ने कहा कि आज प्रदेश में गन्ना उत्पादक किसानों का विभिन्न चीनी मिलो पर 400 करोड़ रुपए से अधिक का बकाया है। जिस पर आज भी कोई फैसला नहीं हुआ। किसानों का धैर्य जवाब देता जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को 15 प्रतिशत वार्षिक ब्याज मिलना चाहिए। धरना स्थल पर किसानों ने अपना खुद का खाना बनाया और वहीं डटे रहे। तेज बारिश के बीच किसान नारेबाजी कर धरना स्थल पर बैठे लोगो का उत्साह बढ़ा रहे थे। जनवरी में चीनी मिल के नवीनीकरण के काम का शिलान्यास मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया था। उसके बाद आज तक नवीनीकरण का काम चालू नहीं हुआ हैं। चीनी मिल पूरी तरह से कंडम हो चुका हैं। किसान नेताओं ने आज सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। किसानों ने कहा कि वह लड़ाई जारी रखेंगे। इस अवसर पर कोई भी अधिकारी आंदोलन करने वालों की सुध लेने के लिए नहीं आया। एक तरफ सरकार किसानों के लिए धान रैली कर रही हैं दूसरी तरफ अपने हकों के लिए किसान यहां संघर्ष कर रहे हैं। धान रैली में सरपंचो पर दबाव डालकर किसानों को लाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ धरना स्थल पर किसान खुद अपनी मर्जी से आ रहे है। इस अवसर पर अभय राम, भाकियू के संरक्षक मेहताब सिंह,श्याम सिंह मान, प्रेमचंद शाहपुर,सुरेंद्र सिंह सांगवान, श्याम सिंह चौहान, राम सिंह मोदीपुर, यशपाल राणा, करण कालिया, विनोद राणा, रोशन लाल, ओमपाल, लक्षमण राणा, राजकिशन मान, रामसिंह, शीशपाल, नामधारी, रोशन लाल, दयानंद, दलबीर सिंह, सतबीर कलसौरा, जयपाल शर्मा, सुभाष मंगलौरा, राजेन्द्र सिंह राणा, महक सिंह और राम सिंह, ईमाम खान सहित सैकड़ो किसान मौजूद थे।   

फोटो=26के.एन.एल=03
चीनी मिल के गेट पर धरना देते गन्ना उत्पादक किसान। 

-- 


भारत विकास परिषद शाखा घरौंडा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन।


भारत विकास परिषद शाखा घरौंडा द्वारा रक्तदान शिविर में 81 यूनिट एकत्रित की गई।
घरौंडा, प्रवीण कौशिक
भारत विकास परिषद शाखा घरौंडा द्वारा आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया  यह शिविर सनातन धर्म मंदिर घरौंडा में लगाया गया। मंच का संचालन सचिव राहुल गर्ग ने किया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश राणा  जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा करनाल रहे। कार्यक्रम के सम्माननीय अतिथि डॉक्टर गुलशन गर्ग उप चिकित्सा अधीक्षक कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल  रहे। शहर में आज सुबह से बारिश होने के बावजूद भी इस रक्तदान शिविर में सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। शिविर में लोगों का उत्साह सुबह से ही देखने को मिला। इस बरसात के मौसम में लोगों ने जमकर रक्तदान किया। सुबह सबसे पहले आज के इस कैंप में महिलाओं ने भी रक्तदान कर सभी का हौसला बढ़ाया और दिखाया कि लड़कियां भी किसी से कम नहीं है। हालांकि कुछ महिलाएं रक्तदान नहीं कर पाई क्योंकि उनका हेमोग्लोबिन 12 पॉइंट 5 से भी कम था !
आज के इस रक्तदान शिविर में 81 यूनिट को एकत्रित किया गया।मुख्य अतिथि  सतीश राणा जी  अपने संबोधन में कहा रक्त दान को ही सबसे बड़ा महादान कहा गया है इसका कोई विकल्प भी नहीं है और घरौंडा शाखा हर वर्ष इस सेवा के कार्यक्रम को करती आ रही है इस कार्य के लिए शाखा के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। सम्माननीय अतिथि डॉक्टर गुलशन गर्ग ने अपने संबोधन में कहा लोगों को साल में 4 बार जरूर रक्त दान करना चाहिए जिससे उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहता है और बीमार असहाय जरूरतमंद लोगों की सहायता भी हो जाती है। 
इस कैम्प में शाखा अध्यक्ष  महेंद्र सोनी ने कारगिल के युद्ध में शहीद  हुए सैनिकों  को श्रद्धांजलि  स्वरूप आज का रक्तदान शिविर  सभी शहरवासियों  के सहयोग से  लगाया गया 2011 से यह कैंप हर वर्ष  लगाए जा रहे हैं  इस कैंप में रेड क्रॉस सोसाइटी करनाल  एवं कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल का विशेष सहयोग रहा । जिसके फलस्वरुप रेड क्रॉस की पूरी टीम  यहां पर पहुंची  कैंप में  साफ सफाई  वातानुकूलित  परिसर  का भी विशेष ध्यान रखा गया ! इस अवसर पर सचिव राहुल गर्ग, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम सेठी, प्रकल्प प्रमुख राजेश गर्ग, वरूण गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष धीरज भाटिया प्रांतीय नेत्रदान देहदान प्रभारी विक्रांत राणा, पूर्व अध्यक्ष राजेश जैन, डॉक्टर मुकेश अग्रवाल, विजय गर्ग, अजय सिंगला, अरुण अग्रवाल  विनोद जैन विजय गर्ग अरुण धीमान सचिन जिंदल कुलदीप बांगड़ पंकज जग्गा महिला शक्ति एवं अन्य सभी परिषद सदस्य मौजूद रहे।

दिनरात एक किये है विधायक धान रैली की तैयारियों को लेकर

विधायक हरविंद्र कल्याण ने भाजपा कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां भी लगाई
घरौंडा : 26 जुलाई,प्रवीण कौशिक
हैफेड चेयरमैन हरियाणा एवं हल्का विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए जो फार्मूला तैयार किया है, उसके साथ कोई भी छेड़छाड़ नही कर सकता। इस फार्मूले में बढ़ोतरी तो की जा सकती है लेकिन घटाया नही जा सकता। पीएम नरेंद्र मोदी का यह ऐतिहासिक फैसला है। 29 जुलाई को नई अनाज मंडी में होने वाली धान रैली में किसान पीएम नरेंद्र मोदी के इस ऐतिहासिक फैसले का आभार व्यक्त करेंगे। 
गुरूवार को हैफेड चेयरमैन एवं हल्का विधायक हरविंद्र कल्याण कोहण्ड के एक निजी गार्डन में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। विधायक हरविंद्र कल्याण ने भाजपा कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां भी लगाई। एमएलए हरविंद्र कल्याण ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछली सरकारों से हट कर सोचा है। इसका सीधा लाभ किसान को ही होगा। उन्होंने कहा कि जमीदार से बड़ा कोई अर्थ शास्त्री नही है। वह अपनी फसल का आंकलन कर लेता है। फसल को उगाने में किस कद्र मेहनत करनी पड़ती है यह एक किसान से अच्छा कोई नही जान सकता। किसानों को जब मायूसी हाथ लगती है जब उनका लागत मूल्य भी पूरा नही हो पाता। पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों की इस कड़ी मेहनत का सम्मान किया है। फसलों का समर्थन मूल्य डेढ़ गुणा बढ़ाया जाना ही अपने आप में सराहनीय कदम है। विधायक ने कहा कि 29 जुलाई की इस रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर अपनी खुशी का इज़हार करेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी का आभार किसान प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल के माध्यम से करेंगे। इतना ही नही कई परियोजनाओं का उद्घटान भी मुख्यमंत्री करेंगे। 


घरौंडा में आयोजित होने वाली धान रैली ऐतिहासिक एवं रिकॉर्ड तोड़ होगी, किसानों में भारी उत्साह व खुशी का माहौल: मंत्री कर्णदेव काम्बोज

धान रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल होंगे मुख्य अतिथि, कृषि मंत्री सहित अन्य मंत्री व विधायकगण रहेंगे उपस्थित 
रैली के सफल आयोजन को लेकर मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने की प्रबंधों की समीक्षा।
करनाल 26 जुलाई,प्रवीण कौशिक
हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि 29  जुलाई को प्रात: 10 बजे नई अनाज मंडी घरौंडा में आयोजित होने वाली धान रैली ऐतिहासिक एवं रिकॉर्ड तोड़ रैली होगी, इस रैली के प्रति करनाल जिला के किसानों में भारी उत्साह व खुशी का माहौल है क्योंकि देश की आजादी के बाद फसलों के दाम में लागत मूल्य का डेढ़ गुणा न्यूनतम समर्थन मूल्य पहली बार अगर किसी ने दिया है तो उस प्रधानमंत्री का नाम नरेंद्र मोदी है। 
मंत्री कर्णदेव काम्बोज वीरवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग में 29 जुलाई को घरौंडा में आयोजित होने वाली धान रैली की सफलता को लेकर घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, असंध के विधायक बख्शीश सिंह विर्क, नीलाखेेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, महामंत्री योगेंद्र राणा, राजबीर शर्मा व शमशेर नैन आदि कार्यकत्र्ताओं के साथ समीक्षा करने के उपरांत मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान धान रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे तथा हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ सहित प्रदेश के अन्य मंत्री, विधायकगण उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धान फसलों के भाव में जो अभुतपूर्व वृद्घि की है उससे देश व प्रदेश के किसान गद््गद हो रहे हैं। भारत सरकार के इस निर्णय से  हरियाणा  के किसान सबसे ज्यादा लाभांवित होंगे क्योंकि हरियाणा में हर प्रकार की फसल का उत्पादन होता है और धान की मात्रा तो और भी अधिक होती है । 
उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा खरीफ सीजन की फसलों के भाव बढ़़ाए जाने पर हरियाणा सरकार व प्रदेश के किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश में 4-5 धन्यवाद रैली करने का निर्णय लिया, उसी कड़ी में घरौंडा क्षेत्र में किसान धान रैली का आयोजन होने जा रहा है क्योंकि करनाल एक ऐसा क्षेत्र है जिसे धान के कटोरा के नाम से जाना जाता है। धान के समर्थन मूल्य में डेढ़ गुणा वृद्घि होने से सबसे ज्यादा लाभ करनाल जिला के किसानों को मिलेगा। 
बाक्स:  ट्रैक्टर- ट्रॉली में बैठकर ढोल नगाडों के साथ घरौंडा अनाज मंडी में आयोजित होने वाली धान रैली में खुशी से हजारों की संख्या में शामिल होंगे किसान: विधायक हरविंद्र कल्याण 
 किसान धान रैली के संयोजक एवं घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि घरौंडा अनाज मंडी में आयोजित होने वाली किसान धान रैली के प्रति किसानों में भारी जोश है और सभी किसान अपनी ट्रैक्टर- ट्रैली में बैठकर ढोल नगाड़ों के साथ खुशी से हजारों की संख्या में रैली में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को लेकर जितनी गंभीर भाजपा सरकार है, इतनी कोई दूसरी सरकार नहीं रही है, और न ही फसलों के न्यून्तम समर्थन मूल्यों में इतनी बड़ी वृद्घि की है। उन्होंने किसान नेताओं से भी अपील की कि किसान धान रैली के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर धन्यवाद करना चाहिए। उन्होंने बताया कि रैली में आने वाले लोगों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं, किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
बाक्स:  असंध क्षेत्र से भारी संख्या में धान रैली में शामिल होंगे किसान: विधायक बख्शीश सिंह
असंध के विधायकबख्शीश सिंह विर्क ने कहा कि घरौंडा की किसान धान रैली में हजारों की संख्या में पहुंचकर किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करेंगे और यह रैली अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष पार्टी के लोग किसानों के बड़े हितैषी होने का दावा करते है, लेकिन उन्होंने अपने कार्यकाल में किसानों  के लिए कोई ऐसा बड़ा कदम नहीं उठाया है, वह तो केवल किसानों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं, ऐसे लोगों की गल्लां में ना आणा। 
बाक्स: धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य से करनाल जिला के किसानों को प्रति एकड़ 5-6 हजार रूपए का मिलेगा लाभ: विधायक भगवानदास कबीरपंथी।
नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य में जो बढ़ोतरी की है उससे देश के किसानों में खुशी की लहर है और करनाल जिला को तो धान का कटोरा के नाम से जाना जाता है । इस क्षेत्र में धान अधिक मात्राा में उत्पादित होती है इसलिए यहां के किसानों को सबसे ज्यादा लाभ पहुंचेगा। नीलोखेड़ी क्षेत्र से भी अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचकर प्रधानमंत्री का धन्यवाद करेंगे।
बाक्स: धान रैली सफल आयोजन को लेकर विधायकों व पार्टी कार्र्यकत्र्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी : जगमोहन आनंद।
भाजपा  के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद ने 29 जुलाई को घरौंडा अनाज मंडी में आयोजित होने वाली धान रैली के सफल आयोजन को लेकर पार्टी कार्यकत्र्ताओं तथा विधायकगणों को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि धान रैली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करने का एक सुनहरा मौका है, क्योंकि उन्होंने देश के किसानों के लिए फसलों के दाम में जो अभूतपूर्व वृद्घि की है वह अब तक के इतिहास में किसी सरकार ने नहीं की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ही किसानों की सच्ची हितैषी सरकार है और वह किसानों के दर्द को अच्छी तरह समझती है।
बाक्स: पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता के निवास स्थान पर पहुंचकर मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने जाना हाल चाल, जल्द कुशलक्षेम होने की कि कामना।
मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता के मॉडल टाउन स्थित निवास स्थान पहुंचकर उनका हालचाल जाना और जल्द कुशलक्षेम होने की कामना की। उनके साथ घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, नीलाखेेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, महामंत्री योगेंद्र राणा, राजबीर शर्मा व शमशेर नैन उपस्थित थे। 

Tuesday, 24 July 2018

धान रैली के लिए घरौंडा के विधायक कल्याण को बनाया संयोजक,

रैली की सफलता के लिए विधायक ने कार्यकर्ताओं से किया विचार -विमर्श, धान रैली को लेकर क्षेत्र के किसानों में काफी उत्साह
घरौंडा, 24 जुलाई,प्रवीण कौशिक
घरौंडा की अनाज मंडी में 29 जुलाई को होने वाली मुख्यमंत्री की धान रैली के लिए भारतीय जनता पार्टी ने घरौंडा के विधायक एवं हैफेड के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण को संयोजक बनाया है। इस रैली के लिए किसानों में काफी उत्साह है। किसान फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की बढ़ोतरी के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के माध्यम से घरौंडा की रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट करेंगे।
घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने जारी ब्यान में कहा कि मुख्यमंत्री की धान रैली के लिए पार्टी ने जो उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है वह कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरा करेंगे। कार्यकर्ताओं में भी रैली के लिए काफी जोश है। रैली की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जा रही है ताकि रैली में आने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि घरौंडा विधानसभा के क्षेत्र के लोगों के लिए मुख्यमंत्री की यह रैली काफी सौगात लेकर आएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए प्रधानमंत्री ने फसलों का भाव डेढ़ गुणा बढ़ाकर किसान हितैषी सरकार होने का परिचय दिया है। इससे पहले भी केन्द्र और हरियाणा की सरकार किसानों के हित के लिए काम कर रही है। फसल बीमा योजना व भावान्तर भरपाई योजना किसानों के लिए सरकार की एक अनूठी योजना है। इस योजना के तहत किसानों का आर्थिक नुकसान कम होगा बल्कि उन्हें फसल खराबे का मुआवजा मिलेगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी किसानों से अपील की है कि इस धान रैली में अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट करें।

Monday, 23 July 2018

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों की फसल का समर्थन मूल्य बढ़ाकर जय जवान -जय किसान का नारा चरितार्थ किया - कृषि मंत्री ओपी धनखड़


ऐतिहासिक होगी 29 को घरौंडा की धान रैली,  हरविन्द्र कल्याण 
कार्यकर्ताओं को रैली में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए दिए निर्देश।
घरौंडा:प्रवीण कौशिक
 
हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों की खरीफ की फसल के समर्थन मूल्य बढ़ाकर जय जवान - जय किसान के नारे को चरितार्थ किया जबकि विपक्ष की सरकार केवल इस नारे को चुनाव के दौरान किसानों के बीच में वोट बैंक के लिए प्रयोग करती थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस नारे को सुखा नहीं रखा बल्कि किसानों को धान, बाजरा, सूरजमुखी, कपास इत्यादि के लागत मूल्य का डेढ़ गुणा अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य देकर एक नायब तोहफा दिया है। सरकार के इस निर्णय से देश के किसानों को 45 हजार करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा, जोकि अपने आप में एक बड़ा ऐतिहासिक फैंसला है। सरकार के इस फैंसले से किसानों के जीवन में बहुत बड़ा आर्थिक परिवर्तन आएगा, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अब किसान हितैषी होने की केवल झूठी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने अपने 10 साल के कार्यकाल में किसानों के लिए जो रिपोर्ट दी थी, उस रिपोर्ट में से एक पन्ना भी लागू नहीं करवा पाए, तो वे किसानों के हितैषी कैसे हो सकते हैं? अब उन्हें रथ से नीचे उतर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहरलाल व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ का धन्यवाद करना चाहिए।


मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ सोमवार को स्थानीय अनमोल गार्डन में 29 जुलाई को घरौंडा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली  धान रैली के संदर्भ में जन प्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकत्र्ताओं की बैठक में उपस्थित जन समूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी प्रधानमंत्री ने फसलों के भाव में डेढ़ गुणा वृद्घि करके किसानों की आर्थिक स्थिति  को सुदृढ़ करने का एक कारगर कदम उठाया है, फसलों के मूल्य में इतनी बड़ी वृद्घि करने वाले कोई और नहींं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है, ऐसे में हम सबका यह फर्ज है कि भारी संख्या में घरौंडा की अनाज मंडी में पहुंचकर प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करें ताकि उसकी गूंज दिल्ली तक सुनाई दे। उन्होंने कहा कि  आज विपक्ष के लोग यह कहने को मजबूर हो गए हैं कि जो फैंसले नरेंद्र मोदी ने लिए है, वह तो केवल 56 इंच के सीने वाला व्यक्ति ही ले सकता है। इन फैंसलों में मुख्यत: नोटबंदी, जीएसटी, वन रैंक-वन पेंशन शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की वर्तमान सरकार ही किसानों के हित में बड़े फैंसले ले सकती है। किसानों के लिए क्रेडिट कार्ड, सस्ती दर पर किसान ऋण तथा 80 प्रतिशत तक किसानों को अनुदान राशि पर कृषि उपकरण उपलब्ध करवाना अपने आप में एक किसान हितैषी सरकार का प्रमाण दर्शाता है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में भी किसान आयोग तो बने मगर उनकी रिपोर्ट लागू नहीं हुई जबकि वर्तमान सरकार द्वारा आयोग की रिपोर्ट से भी आगे बढक़र किसानों के हितों के फैंसले लेकर उन्हें सीधा लाभ दिया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष करीब 9 करोड़ क्विंटल धान की खरीद की गई थी, और इस वर्ष भी भारी मात्रा में धान का उत्पादन होगा जिससे किसानों को 1200 करोड़ रुपये का लाभ होगा। मिडिया के एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया के प्रदेश में अब तक बाजरा, सूरजमुखी रैली हो चुकी है तथा 29 जुलाई को घरौंडा में धान रैली होगी और 5 अगस्त को सिरसा में कपास रैली का आयोजन होगा, इन रैलियों के प्रति किसानों में भारी उत्साह है, और हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर प्रधानमंत्री का धन्यवाद कर रहे हैं।
कार्यक्रम में घरौंडा के विधायक एवं हैफेड के चेयरमैन हरविंद्र कल्याण ने कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश को आजाद हुए 70 साल से अधिक हो गए हैं। इस अवधि में विपक्ष की पार्टियों ने केवल किसानों को इस्तेमाल किया है जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने किसानों की भलाई के लिए अनेक ऐतिहासिक फैंसले लेकर एक नया इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यव्स्था का आधार है, इसी से मजदूर, व्यापारी खुशहाल होता है।  उन्होंने कृषि मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश में 4-5 जगह धन्यवाद रैली होने जा रही हैं उनमें से एक रैली घरौंडा क्षेत्र को चुनकर इस इलाके के किसानों पर बहुत बड़ा उपकार किया है क्योंकि यह धान का क्षेत्र है, धान रैली के माध्यम से यहां के हजारों की संख्या में पहुंचने वाले लोगों को प्रधानमंत्री का धन्यवाद करने का मौका मिलेगा।
इस अवसर पर असंध के विधायक बख्खीश सिंह विर्क, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, करनाल के प्रभारी रामेश्वर चौहान, जिलाअध्यक्ष जगमोहन आनंद, मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने उपस्थित कार्यकत्र्ताओं को 29 जुलाई को घरौंडा में आयोजित होने वाली धान रैली का निमंत्रण दिया। मंच का संचालन जिला महामंत्री योगेन्द्र राणा ने किया। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्रा, पूर्व विधायक रमेश कश्यप, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश कैरवाली, कला केश बोर्ड के उपाध्यक्ष  यशपाल ठाकुर, शमशेर नैन, राजबीर शर्मा, प्रवीण लाठर, जयपाल शर्मा, ईलम सिंह, राजेंद्र संधू, नरेंद्र गौरसी, रणबीर गोयत, महम सिंह धीमान, नंदलाल पांचाल, सहित भारी संख्या में कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

Saturday, 21 July 2018

कुकर्म करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया

घरौंडा : 21 जुलाई ,प्रवीण कौशिक
 पुलिस स्टेशन से महज सौ मीटर दूर पैट्रोल पम्प के शौचालय में पंप के दो कारिदों द्वारा राजस्थान के साथ कुकर्म करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायलय में पेश किया। माननीय कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 
आपको बता दें कि गुरूवार की देर रात पुलिस थाने से महज कुछ मीटर की दूरी पर स्थित पैट्रोल पंप के दो कारिंदों ने राजस्थान के युवक को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपित कारिंदों ने पीडि़त के साथ मारपीट की और उसे जबरन पैट्रोल पम्प के टायलेट में ले गए। टायलेट में युवक के साथ कुकर्म करने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पीडि़त की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। घटना के बाद से ही दोनों आरोपी हसनपुर निवासी संदीप व साहिल फरार बताए जा रहे थे। पुलिस इन दोनों आरोपियों की तलाश में थी। शुक्रवार की देर रात पुलिस ने दोनों आरोपियों को घरौंडा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया। माननीय न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस जांच अधिकारी रोहताश ने बताया कि राजस्थान के युवक के साथ ककर्म करने वाले आरोपित हसनपुर निवासी संदीप व साहिल को घरौंडा इलाके से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

गगसीना गांव में दहेज उत्पीडऩ के मामले में पुलिस ने आरोपित पति को किया गिरफ्तार

घरौंडा : 21 जुलाई, प्रवीण कौशिक
गगसीना गांव में दहेज उत्पीडऩ के मामले में पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार
कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है। माननीय न्यायालय ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
कैथल जिला के कारसा गांव की रहने वाली रतना की शादी करीब डेढ़ साल पहले गांव गगसीना में ज्वाला राम के साथ हुई थी। विवाहिता के ससुराल वाले उसको दहेज के लिए परेशान करते आ रहे थे। गत 16 जुलाई को ससुराल वालों ने रतना को तेल छिड़ककर आग लगा दी थी। जिससे विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई थी। गंभीर अवस्था में ग्रामीणों ने उसको करनाल के अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। जिसका करनाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
पुलिस ने विवाहिता के रिश्तेदार जसवंत की शिकायत पर विवाहिता के पति ज्वाला, सास सुदेश व देवर अर्जुन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। घटना के बाद से ही तीनों आरोपित फरार थे। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबीश दे रही थी। मुनक चौंकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को आरोपित पति ज्वाला को गांव गगसीना से गिरफ्तार कर लिया और माननीय न्यायालय में पेश किया। जिसके बाद न्यायालय ने आरोपित पति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अन्य अरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Friday, 20 July 2018

घरौंडा के एक पेट्रोल पंप के टायलेट में युवक के साथ कुकर्म

घरौंडा : 20 जुलाई , प्रवीण कौशिक
 पुलिस स्टेशन से महज सौ मीटर दूर पैट्रोल पम्प पर तैनात दो कारिंदों ने राजस्थान के युवक को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी कारिंदों ने पीडि़त के साथ मारपीट की और उसे जबरन पैट्रोल पम्प के टायलेट में ले गए। टायलेट में युवक के साथ कुकर्म करने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और पीडि़त का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया। पुलिस ने पीडि़त युवक के ब्यान के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 
प्रदेश में बढ़ रहे बलात्कार के ग्राफ की वजह से हरियाणा रेप की राजधानी बनता जा रहा है। जहां लड़कियों के साथ दुष्कर्म की वारदतों से प्रदेश की छवि बिगड़ी है। वहीं वहशियों के शिकंजे से अब हरियाणा में लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं। गुरुवार की देर रात हाइवे के पैट्रोल पम्प पर हुई कुकर्म की घटना से प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। पुलिस थाने से मात्र कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित हरियाणा ऑयल कम्पनी के पैट्रोल पर हुई इस शर्मनाक घटना ने पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों और नाइट पैट्रोलिंग की पोल खोल दी है। पम्प पर कार्यरत दोनों कारिंदों ने राजस्थान से आए एक युवक को बुरी तरह से पीटा और अपनी हवस का शिकार बना डाला। 
एग्जाम देने आया था युवक-
पीडि़त युवक ने बताया कि वह राजस्थान के टोंक जिले का निवासी है। वह बसताड़ा के एक निजी कॉलेज में नर्सिंग ऑफिसर का एग्जाम देने आया था। देर रात घरौंडा पहुंचने के बाद वह पम्प के पास बनी कैंटीन पर चाय पीने के लिए रुका था। पुलिस को दिए ब्यान में पीडि़त युवक ने बताया है कि दोनों आरोपियों ने कैंटीन से उसे काबू कर लिया और बुरी तरह से पीटते हुए पम्प के शौचालय में ले गए। पैट्रोल पम्प के शौचालय में दोनों कारिंदों ने युवक के साथ कुकर्म किया और फरार हो गए। 
पीडि़त की शिकायत के बाद पहुंची पुलिस-
पीडि़त युवक ने पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीडि़त युवक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल करवाया और फोरेंसिंक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फोरंसिक टीम की मदद से घटनास्थल छानबीन की। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कारिंदों के खिलाफ धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी फरार बताये जा रहे है। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
वर्जन-
राजस्थान के एक युवक के साथ पैट्रोल पम्प के कारिंदों ने कुकर्म किया है। सीएचसी में पीडि़त का मेडिकल करवाया गया है। युवक राजस्थान से बसताड़ा के एक कॉलेज में एग्जाम देने के लिए आया था। पीडि़त की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 377 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी अभी फरार है। जिनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -रोशन लाल, थाना प्रभारी, घरौंडा। 
फोटो केप्शन-घटनास्थल पर जांच में जुटी पुलिस व एफएसएल टीम 

घरौंडा नई अनाज मंडी में ई ट्रेडिंग के विरोध में नई अनाज मंडी घरौंडा मैं हड़ताल रखी गई

सौंपा ज्ञापन


 घरौंडा,  प्रवीण कौशिक
  हरियाणा सरकार द्वारा ई ट्रेडिंग और डायरेक्ट पेमेंट हरियाणा की मंडियों में लागू की होने की चर्चा से प्रदेश भर के आढ़ती लामबंद होने लगे है। आज इसके विरोध में घरौंडा मंडी के आढतियों ने एकजुट होकर आज हड़ताल की और मंडी बंद रखी। 
इस अवसर पर सचिव मार्केट कमेटी को एक मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया । हरियाणा की कुछ मंडियों में इ ट्रेडिंग को लागू करने की सरकार की चेष्टा है जिसमें किसानों को डायरेक्ट पेमेंट की जाएगी। आढ़तियों  की मांग है कि किसान और उनका  चोली-दामन का साथ है जो कि निरंतर कई वर्षों से चलता रहा है और सरकार की यह साजिश है कि वह आढ़ती और किसानों को अलग-अलग करना चाहती है ।इसलिए यह गलत फैसला लागू करना चाह रही है। जिसके अंतर्गत 24 घंटे के अंदर खरीदने वाले को पेमेंट ऑनलाइन डालनी होगी जो कि किसी भी तरह से संभव नहीं है । अभी तो आढती अपने माध्यम से किसान को नगद पेमेंट देते हैं लेकिन अगर यह e ट्रेडिंग लागू हो गया आने वाला समय किसानों और आढती के लिये बहुत मुश्किल होने वाला है ।हरियाणा सरकार ने पिछले वर्ष कुरुक्षेत्र में कई हजार किसानों से डायरेक्ट पेमेंट का समर्थन पत्र मांगा था लेकिन केवल 20 लोगों ने ही इसका समर्थन किया था। इस अवसर पर प्रधान रामलाल गोयल ने बताया सरकार का यह फैसला बिल्कुल गलत है और सभी हरियाणा की मंडी एकजुट होकर सरकार से यह प्रार्थना करती है कि यह फैसला वापस लिया जाए ।इस अवसर पर पवन गुप्ता ,सुरेश मित्तल ,कपिल गुप्ता, धीरज भाटिया, रोशन लाल,राज सिंगला, अजय माहना, बंटू बजाज, संजय गोयल, सतपाल, विक्रम आदि उपस्थित थे

प्रेम प्रसंग में फंसाकर दबाव बनाकर पैसे ऐंठने वाली आरोपीया भेजी जेल

करनाल, प्रवीण
दिनांक 18.07.18 को रमेश उर्फ सोनू पुत्र बलदेव राज वासी न्यु प्रेमनगर करनाल ने थाना शहर करनाल में पहुंचकर प्रबंधक थाना निरीक्षक मोहनलाल को अपनी षिकायत दी, जिसमें उसने बताया कि कैसे उसे एक लड़की उसे अपने झुठे प्रेम-प्रसंग में फंसाकर और उस पर दबाव बनाकर पैसे ऐंठ रही है।
      फेसबुक पर हुई जान पहचान बदली प्यार में..... 
    मुदई की आरोपीया से करीब 4/5 महीने पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे उनकी यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इसी प्रेम-प्रसंग के चलते आरोपीया ने मुदई से 50,000 रूपये मांगे। जो मुदई समाज में अपमानित होने के डर से 20,000 रूपये कैष व 30,000 रूपये का चैक आरोपीयों को दे दिया। इसके बाद आरोपीया ने थोड़े-थोड़े दिनों के बाद आरोपी से कभी 10 तो कभी 5 हजार रूपये लेने शुरू कर दिए। समाज में ईज्जत बनाए रखने के लिए मुदई उसे पैसे देता रहा। किंतु अब एक बार फिर से आरोपीया ने उससे 50,000 रूपये की मांग की और जब मुदई ने उसे मना किया तो उसने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाने व उसके जाकर उसकी पत्नी को सब कुछ बताने की धमकी दी। जिसपर मुदई ने पुलिस का सहारा लेना उचित समझा और अपनी सारी व्यथा प्रबंधक थाना को सुनाई।   
      पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आरोपीया को किया गिरफतार..... 
   निरीक्षक मोहनलाल द्वारा उसकी षिकायत पर तुरंत धारा 384,389 भा.द.स. के तहत मुकदमा नं0-864/18.07.18 दर्ज किया गया और उसे अनुसंधान अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर किए हुए 50,000 रूपये के नोट देकर आरोपी महिला के पास भेजा गया। जो मुगल कनाल करनाल पर मुदई ने महिला आरोपी से मिलकर पैसे उसे दे दिए और आरोपी उन्हें अपने पर्स में डालकर जैसे ही वहां से चलने लगी, तो उसके पास ही मौजुद महिला पुलिसकर्मी द्वारा तुरंत उसे दबोच लिया गया। 
       कोर्ट पेषकर पहुंचाया सलाखों के पिछे..... 
  पुलिस टीम द्वारा आरोपीया को गिरफतार कर माननीय अदालत के सामने किया गया, जहां से अदालत के आदेष अनुसार उसे न्यायीक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपीया से पूछताछ कर उससे 50,000 रूपये अनुसंधान अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरीत व मुदई से पहले लिए गए रूपयों में से भी 10,000 रूपये की राषी बरामद की गई।   

Wednesday, 18 July 2018

इंद्र देवता को प्रसन्न करने के लिए वार्षिक भंडारे का आयोजन ।

घरौंडा, प्रवीण कौशिक
 नई अनाज मंडी एसोसिएशन  द्वारा आज नई अनाज मंडी घरौंडा में वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया।यह भंडारा इंद्र देव को खुश करने के लिए और शहर के सुख शांति के लिए आयोजित किया गया इस भंडारे की शुभारम्भ प्रधान राम लाल गोयल ने हवन यज्ञ कर की। इस अवसर पर संत शिरोमणि बाबा बंसी वाले आशीर्वाद देने पहुंचे। इसके बाद एक यात्रा नगर खेड़े तक आयोजित की और  इसके बाद कन्या पूजन के बाद भण्डारे  की शुरुआत की गई जिसमें हजारों नगर वासियों ने  प्रसाद ग्रहण किया।


 इस भंडारे के आयोजन से इंद्र देव भी प्रसन्न हुए और जो सुबह बहुत गर्मी थी दोपहर तक इंद्र देव ने बौछार कर आशीर्वाद दिया।
 यह भंडारा बहुत ही सफल रहा हजारो नगर वासियो ने प्रसाद ग्रहण किया। संत बाबा बंसी वाले भी घरौंडा वासियो को अपना आशीर्वाद देने पहुँचे और इस आयोजन से बहुत प्रसन्न नजर आए।इस अवसर पर मंडी के सभी आढ़ती भंडारे में सेवा करते नजर आए। मंडी प्रधान रामलाल  गोयल जी ने बताया कि हर वर्ष यह भंडारा आयोजित किया जाता है।  जिससे शहर में सुख शांति रहे और इंद्र देव प्रसन्न रहें ।सभी आढ़ती भाई इस आयोजन में सहयोग करते हैं। इस अवसर पर सुरेश मित्तल ,सतीश बंसल, धीरज भाटिया ,भूषण गोयल ,सुरेंद्र सिंगला ,आशीष गर्ग ,शिवदयाल ,चेतन देव शर्मा ,श्यामलाल, नरेश गोयल, पवन गुप्ता, सुखबीर संधू, नैन पाल राणा, महेंद्र गर्ग,हुकम चंद गोयल, विकास जैन, परवीन गुप्ता,जयभगवान गोयल, संदीप टोनी, सुशील गर्ग, संदीप गर्ग, आदि सभी आढ़ती मौजूद थे।




सड़क की हालत खस्ता होने से युवाओं ने की नारेबाजी।


छात्राएं लिफ्ट लेकर पहुंचती है स्कूल 
ओवरलोडेड ट्रकों ने किया सड़क का ये हाल।

घरौंडा,प्रवीण कौशिक
खंड के चौरा गांव से बस्सी गांव की तरफ जाने वाली सड़क की हालत खस्ता हो गई है।जगह-जगह गड्ढे हो रहे है।हालात इस तरह से बदतर हो गए हैं कि सो फुट के एरिया में पानी खड़ा रहता है गांव बसी, खजूरगढी, मलिकपुर कादीयान  से चौरा गांव के स्कूल मे आने वाली बेटियां रास्ते में खड़े होकर लिफ्ट लेती हैं और सड़क को क्रॉस करती है इसी पानी वाले गढ्ढे पर खड़े होकर बस्सी गांव के नौजवानों ने हाथ में तिरंगा लेकर जोरदार  नारेबाजी की। गांव बसी युवा बोलेगा मंच के अध्यक्ष राहुल पाल और उपाध्यक्ष संजय राणा ने कहा है कि कुछ तो इस सड़क पर साथ लगती रेत की खान से जो ट्रैक्टर-ट्रालियां और बड़े-बड़े ओवरलोड ट्रक दिन-रात चलते हैं उन्होंने सड़क को तोड़ मरोड़ कर दिया है इसके अलावा गांव चोरा की पंचायत सड़क के किनारे लगते नाले से निकासी का प्रावधान न करके सारा का सारा पानी सड़क के बीच में छोड़ रही है जो सरासर गलत है ।
नारेबाजी करते हुए किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आत्मजीत मान ने कहा की रोजाना यहां स्कूल से पढ़ने वाली बिटिया इन खड्डों से अपने आपको बचा नहीं पा रही है इसके अलावा रोजाना कोई ना कोई दुर्घटनाग्रस्त हो रहा है यह सोचने का विषय है ।

Monday, 16 July 2018

ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर अब्दुल कलाम आजाद देश के राष्ट्रपति बने:कल्याण



घरौंडा : प्रवीण कौशिक
स्कूलों में पढऩे से वंचित रहने बच्चों को पढ़ाने के लिए वारित्रा फाउंडेशन की ओर से गांव गढ़ी खजूर की राजकीय प्राथमिक पाठशाला में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हलका विधायक व हेफैड के चेयरमैन हरविंद्र कल्याण ने मु य अतिथि के रूप में शिरकत दी। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन स्कूलों में जो कार्य कर रही है,वे बड़े ही सहरानीय कदम है।
सोमवार को वारित्रा फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हेफैड के चेयरमैन व हलका विधायक हरविंद्र कल्याण, संस्था की संस्थापक एशना कल्याण, प्रो. रामजी, को-ऑर्डिनेटर बलजीत सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूली बच्चों ने शिक्षा की अलख जगाने के लिए एक लघु नाटिका का मंचन भी किया। कार्यक्रम के बाद मु यअतिथि हरविंद्र कल्याण ने बच्चों के साथ पूरे स्कूल का निरीक्षण किया और संस्था के पदाधिकारियों के साथ मिलकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संस्था के संस्थापक एशना कल्याण ने फाउंडेशन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के लगभग पंद्रह सरकारी स्कूलों में सौंदर्यकरण का कार्य शुरू किया जा रहा है। जिसमें शहीदों, महापुरूषों की तस्वीरों के साथ साथ बच्चों के खिलौने भी स्कूल में रखे गए है। उन्होंने बताया कि फिलहाल गांव हसनपुर, गढ़ीखजूर, प्रेमनगर, सदरपुर, तारपुर, फैजलीपुर के सरकारी स्कूलों में कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन का मु य उद्देश्य है कि स्कूली शिक्षा से जो बच्चें वंचित रहे जाते है। उन बच्चों का स्कूलों की तरफ रूझान बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों के अभिभावकों को भी इस कार्य में अपनी अहम भूमिका अदा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को मोबाइल व इंटरनेट जैसी चीजों से दूर रहना चाहिए। 
विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर अब्दुल कलाम आजाद देश के राष्ट्रपति बने। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बहुत प्रतिभावान बच्चें छुपे हुए है। उनको निखारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपनी जि मेवारी को समझे और बच्चों को पढ़ाने के लिए जागरूक रहे। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों ने मु यअतिथि को पौधा  भेंट कर स मानित किया। 
इस अवसर पर एरोमा एग्रोटेक निदेशक अनिल गर्ग, सुभाष गुप्ता, विनोद त्यागी, रमेश बैरागी, बीडीपीओ प्रेम कुमार, प्रिंसिपल डॉ. रमनीश शर्मा, सरपंच टेकचंद व अन्य मौजूद रहे।
फोटो केप्शन-प्राइमरी स्कूल में पौधारोपण करते विधायक हरविंद्र कल्याण तथा संस्था की संस्थापक बच्चों को फाउंडेशन के बारे में जानकारी देती हुई

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...