सेवानिवृत मुख्याध्यापक एवं आर्य समाज घरौंडा के पूर्व प्रधान राजेन्द्र पाल सिंह का हृदय गति रूकने से 12 अगस्त 2018 को निधन हो गया है। इनकी रस्म क्रिया 22 अगस्त, दिन बुधवार को घरौंडा नई अनाज मंडी स्थित कम्युनिटी हाल में 2 से 3 बजे तक होगी। स्वर्गीय राजेंद्र पाल लगभग 87 वर्ष के थे। वे अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री छोड़ गए है।
उनके निधन पर कई राजनेताओं, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियो एवं गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया हैंस्वर्गीय राजेन्द्र पाल सिंह आर्य समाज के प्रधान के साथ-साथ महाराणा प्रताप भवन समिति के प्रधान पद पर कार्य किया। वे बहुत ही मेहनती, लगनशील और मिलनसार व्यक्ति थे।
स्वर्गीय राजेन्द्र पाल सिंह ने अपने जीवन काल में एक आदर्श नागरिक एंव समर्पित शिक्षाविद् के रूप में अपना जीवनयापन किया। उनके जाने से समाज एवं हल्कावासियों को जो क्षति हुई है, वह कभी पूरी नही हो सकती।
**घरौंडा दर्पण, रिपोर्टर नज़र समाचार पत्र की टीम व अंतर्राष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन अपनी ओर से सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व मुख्याध्यापक श्री राजेन्द्र पाल सिंह जी को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है।**
उनके निधन पर कई राजनेताओं, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियो एवं गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया हैंस्वर्गीय राजेन्द्र पाल सिंह आर्य समाज के प्रधान के साथ-साथ महाराणा प्रताप भवन समिति के प्रधान पद पर कार्य किया। वे बहुत ही मेहनती, लगनशील और मिलनसार व्यक्ति थे।
**घरौंडा दर्पण, रिपोर्टर नज़र समाचार पत्र की टीम व अंतर्राष्ट्रीय मानवता अधिकार एवं मीडिया संगठन अपनी ओर से सामाजिक कार्यकर्ता, पूर्व मुख्याध्यापक श्री राजेन्द्र पाल सिंह जी को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है।**
No comments:
Post a Comment