करनाल , 1 अगस्त, प्रवीण कौशिक
आज भारतीय किसान यूनियन हरियाणा की मिटिंग किसान भवन करनाल में हुई जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सरदार सुक्खा सिंह ने की। आज की मिटिंग में किसानों की समस्याओं पर भी विचार किया गया। सबसे पहले किसान यूनियन के नेता चौधरी कबूल सिंह को दो मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई जिनका 26 जुलाई को निधन हो गया और उनकी रस्म क्रिया 6 अगस्त 2018 को दोपहर 1 से 2 बजे तक गांव संभालखा जिला करनाल में होगी।
उसके बाद किसानों ने अपनी समस्याओं पर विचार करते हुए कहा कि किसान एक समस्या के बारे में लड़ते हैं तो दूसरी समस्या तैयार हो जाती हैं। सरकार के साथ तो जूझ ही रहे थे किसान लेकिन प्राकृतिक की भी मार किसानों पर पड़ती है। अभी वर्तमान में हुई बारिश में कई किसानों को भारी नुकसान पंहुचाया है। करनाल जिले के व यमुना से लगते खेतों में भारी नुकसान की संभावना है। किसानों ने मांग की है कि यमुना बैल्ट व चतंग में निसिंग एरिया की फसलों की गिरदावरी करवाई जाए ताकि नुकसान का जायजा लिया जा सके। किसानों ने यह भी मांग की है कि गन्ने का पैसा शीघ्र दिया जाए व करनाल, पानीपत व असन्ध शूगर मिलो को जल्दी नवीनीकरण करके अगले वर्ष के गन्ना पिराई के लिए तैयार किया जाए। किसानों की धान की फसल का मंडियों में खरीद प्रबंध न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किया जाए। फसलों को इससे कम पर खरीदने वालों को कानूनी दायरे में लाकर कार्यवाही की जाए।
किसानों की मुख्य मांगे इस प्रकार है :
1. फसलों के लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिए जाएं व स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट जल्दी लागू की जाए।
2. किसानों का कर्ज माफ किया जाए व घरौंडा लैंड मोरगेज बैंक में की गई धांधली की इन्कव्यारी की जाए जिस कर्मचारी ने किसान के साथ धोखाधड़ी की है उसको सजा दी जाए व किसान को न्याय प्रदान किया जाए। क्योंकि किसान की जमीन को बंधक बनाने का आदेश दिए गए थे जिसकी वजह से किसान को भारी धक्का लगा है।
3. किसानों को 60 साल के बाद 18 हजार रुपये प्रति माह पैंशन दी जाए।
4. किसानों की आय सुनिश्चित की जाए।
5. चोरी हुए ट्रांसफार्मर की एफ.आई.आर. किसान नहीं एसडीओ बिजली बोर्ड करवाएं क्योंकि थानों में किसानों को धक्के दिए जाते हैं और जले ट्रांसफार्मर 72 घंटे के अंदर अंदर बदले जाए व गांव में छापामारी बंद की जाए क्येांकि कर्मचारी इसकी आड़ में भ्रष्टाचार कर रहे हैं।
6. करनाल ब्लाक को डार्क जोन घोषित किया गया है। इसको तुरंत ओपन किया जाए। ताकि किसानों को टयूबवैल लगाने में कोई दिक्कत न हो। इंद्री ड्रेन में पानी छोड़ा जाए जो कि करनाल एरिया के पानी लेवल को ऊपर उठाने में काम करेगी व यमुनानगर डे्रन से गंदा पानी बन्द किया जाए।
7. फसलों की काम आने वाली नकली खाद, बीज, दवाई की जांच की जाए ताकि किसानों को नुकसान न हो और नकली बेचने वालों पर कानूनी कार्यवाही की जाए।
आज की मिटिंग में मुख्य रूप से प्रधान चौधरी जय कंवार, प्रदेशाध्यक्ष सेवा सिंह आर्य, अवतार सिंह, जीवन सिंह, मलखान सिंह, यमुनानगर प्रधान प्रदीप सैनी, बलबीर सिंह, जिला प्रधान सरदार सुक्खा सिंह, राजेन्द्र सिंह, राजपाल, बाबूराम, स. मलूख सिंह, माईचन्द, नेकी राम, मास्टर रामकुमार सिंह, पंजू राम आर्य, चौधरी सुलतान सिंह खेड़ा, बलधीर सिंह प्रचार मंत्री, जोगिन्द्र सिंह, अजमेर सिंह, पाला राम, राजपाल, केदार सिंह, ईश्वर सिंह चहल कोषाध्यक्ष, लखपत राय शास्त्री, भीम सिंह आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment