10000

Saturday, 25 August 2018

डिंगरमाजरा रोड पर आमने सामने बाइक भिड़ी, 2 मरे

घरौंडा, प्रवीण
मिली जानकारी के अनुसार डिंगरमाजरा रोड पर आज दोपहर दो मोटर साईकिलों की आमने-सामने की भिडंत में दो युवकों की मौत होने जा सामना प्रकाश में आया है। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को घरौंडा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे करनाल रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान रविंद्र व कुलबीर के रूप में हुई है। जबकि घायल अमन जिंदगी और मौत के बीच जुझ रहा है। दोपहर के वक्त रविंद्र अपनी बाइक पर अमन के साथ बरसत से घरौंडा आ रहा था जबकि कुलबीर घरौंडा से बल्हेड़ा की ओर जा रहा था कि कलहेड़ी के पास दोनों बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...