राजीव कालोनी निवासी इंद्र सिंह की मौके पर ही मौत
घरौंडा : 10 अगस्त ,प्रवीण कौशिक
हाइवे पर लिबर्टी के नजदीक एक ऑटो ने सवारियों से भरे दूसरे थ्री व्हीलर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाओं सहित चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे एक थ्री व्हीलर घरौंडा से सवारियां लेकर करनाल की तरफ जा रहा था। थ्री व्हीलर में आधा दर्जन से ज्यादा सवारियां थी। लिबर्टी से कुछ ही दूरी पर एक दूसरे थ्री व्हीलर ने सवारियों से भरे थ्री व्हीलर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही थ्री व्हीलर का इंजन सीज हो गया और थ्री व्हीलर सड़क की साइड में पलट गया। हादसा होता देख आसपास के लोग मौक पर एकत्रित हो गए और थ्री व्हीलर के नीचे दबे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में घरौंडा के राजीव कालोनी निवासी इंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला राजबाला, कौशल्या, सत्या देवी व शिवपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस व अन्य वाहनों की सहायता से नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
No comments:
Post a Comment