10000

Sunday, 26 August 2018

नपा मीटिंग का एजेंडा गुप्त रखने से पार्षदों में चर्चाओं का बाजार गर्म । नगर में चरमराया विकास, पार्षदों की दूसरी बैठक 30 को। विकास कार्यों पर लगा ग्रहण।

कई ज्वलंत मुद्दों पर हो सकता है हंगामा, गुप्त रखा एजेंडा
घरौंडा : 26 अगस्त,प्रवीण कौशिक
नगरपालिका हाउस में बीते कई महीनों से विकास पूरी तरह से चरमरा गया है। सफाई व्यवस्था से लेकर भवनों के नक्शों तक के कार्य अटके पड़े है। नपा सदन में बैठक न होने से शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए है। सड़कों व गलियों में कई जगह तो लाइटें ही नही है और जहां लाइटें लगाई गई थी उनमें से अधिकतर लाइटें खराब पड़ी है। न तो लाइटों की मरम्मत हो रही है। 65 कर्मचारियों को निकालने के बाद शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। एक जमाना था जब शिफ्टों में यानी दिन-रात सफाई का कार्य हुआ करता था। अब उन सड़कों पर नपा की ओर से कोई सफाई का इंतजाम, रात की तो छोड़ों दिन के उजाले में भी नही किया गया। स्वच्छ घरौंडा-स्वस्थ घरौंडा का नारा देने वाली नगरपालिका का नारा पूरी तरह से खोखला साबित हो गया है। वो भी तब जब नोर्थ जोन में घरौंडा को पहला स्थान दिया गया था। 
 टकरा गए थे अध्यक्ष व सचिव-
नगरपालिका घरौंडा ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 में बेस्ट इनोवेशन एंड प्रेक्टिस का अवार्ड हासिल किया। शहरवासियों को उम्मीद थी कि इसके बाद शहर की सफाई व्यवस्था को चार चांद लगेंगे और हमारा घरौंडा स्वच्छता के नए रिकार्ड बनाएगा। लेकिन स्वच्छता के इस अवार्ड ने नगरपालिका चेयरमैन सुभाष गुप्ता और तत्कालीन सचिव देवेंद्र नरवाल के बीच आपसी तल्खियां बढ़ गई और इन्हीं तल्खियों को शहरवासी विकास का सबसे बड़ा रोड़ा मान रहे है। इन्हीं तल्खियों के चलते नगरपालिका चेयरमैन ने नगरपालिका में जाना तक बंद कर दिया और कई माह तक सदन की बैठक ही नही हो पाई। जबकि  नियमानुसार हर महीने सदन की बैठक होनी चाहिए। 
नपा प्रधान ने बुलाई बैठक -
शहर में चरमराते विकास को लेकर नगरपालिका प्रधान सुभाष गुप्ता ने 30 अगस्त को पार्षदों की बैठक बुलाई है। जिसमें शहर की सफाई व्यवस्था, सड़कों, गलियों, लाइटों, नक्शों व नेम चेंज सहित कई विकास कार्यो पर मुहर लग सकती है। आपको बता दें कि 15 माह के अंतराल में नगरपालिका की यह दूसरी बैठक है। इससे पूर्व बीते मार्च माह में सदन की बैठक हुई थी वह भी नौ माह बाद हुई थी। इस दौरान भी शहरवासियों को अपने नगरपालिका संबंधी कार्यो के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। 
क्यों गुप्त रखें गए है एजेंडे-
नगरपालिका की ओर से नपा पार्षदों को जो एजेंडे भेजे गए है। उनमें कहीं भी किसी एजेंडे का उल्लेख नही किया गया। है। पूर्व की बैठकों में पार्षदों को भेजे जाने वाले एजेंडों में सदन में होने वाले कार्यो के बारे में कोई डिटेल नही दी गई है। अबकी बार एजेंडे को पूरी तरह से गुप्त रखा गया है। इसमें केवल पार्षदों को बैठक के लिए बुलावा भेजा गया है। जबकि पहले कार्य की डिटेल भेेेजी जाती रही है। इस पर कई सवाल खड़े हो गए है ? पार्षदों में भी इसको लेकर चर्चाएं है की एजेंडा गुप्त क्यों रखा गया ? जिसको लेकर हंगामा हो सकता है।
शहर के विकास कार्यो को लेकर सदन की बैठक 30 अगस्त को बुलाई गई है। जिसमें शहर की गलियों, नालियों, नक्शों, नेम ऑफ चेंज सहित अन्य कार्यो पर मुहर लगेगी। 
-सुभाष गुप्ता, चेयरमैन नपा घरौंडा। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...