10000

Tuesday, 7 August 2018

महाशिवरात्रि पर विशेष।। 9 अगस्त को है सावन की महाशिवरात्रि।

पृथ्वी की रचना पूरी होने के बादपार्वती जी नेभगवान शिव से पूछा कि भक्तों के कौनसेअनुष्ठानों से आपको सबसे ज़्यादा प्रशन्नता होतीहै।       
              भगवान ने कहा है किफाल्गुन के महीने के   दौरान शुक्लपक्ष की 14वीं रात मेरा पसंदीदा दिनहै।                 सावन शिवरात्रि का महत्व शास्त्रों में खास तौर पर दर्शाया गया है। फाल्गुन माह में पड़ने वाली शिवरात्रि के बाद सावन की शिवरात्रि खास है। इस शिवरात्रि का सभी को खास तौर पर इन्तजार रहता है।
सावन शिवरात्रि पर की गई शिव की पूजा सभी अर्थों में लाभकारी सिद्ध होता है। इस महीने सावन की शिवरात्रि श्रावण कृष्ण त्रयोदशी यानी 9 अगस्त (गुरुवार) को पड़ रही है।
मान्यता है कि इस दिन कि भगवान शिव अपने भक्तों की पुकार बहुत जल्द सुन लेते हैं। भगवान भोलेनाथ का दिन सोमवार माना जाता है और उनकी पूजा का श्रेष्ठ महीना सावन माना गया है।
वैसे तो हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि भी पड़ती है। लेकिन सावन माह में आने वाली शिवरात्रि को फाल्गुन महीने में आने वाली महाशिवरात्रि के समान ही फलदायी होता है।
प्रति वर्ष 12 शिवरात्रि मनाई जाती है लेकिन सभी में दो शिवरात्रि सबसे खास होती है। जिसमें से महाशिवरात्रि और सावन की शिवरात्रि मनुष्‍य के सभी पाप को धो देती है। ऐसे में सावन की शिवरात्रि का बड़ा ही महत्‍व है क्‍योंकि इसमें व्रत रखने वालों के पाप का नाश होता है और कुवारें लोगों को मनचाहा वर या वधु मिलता है। वहीं, दांपत्य जीवन में प्रेम की प्रगाढ़ता बढ़ती है।

पूजा की तिथि व शुभ मुहूर्त
सावन शिवरात्रि 9 अगस्‍त 2018 को मनाई जाएगी।
इस दिन शिवरात्रि निशिथ काल पूजा का समय 24:09+ से 25:01+ तक होगा।
मुहूर्त की अवधि कुल 43 मिनट की है।
वहीं 10 तारीख को सावन शिवरात्रि पारण का समय 05:51 से 15:42 तक होगा।
पूरे सावन भर शिवभक्त बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारे लगाकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हैं शिवरात्रि के दिन जलाभिषेक के लिये हरिद्वार, गौमुख से कांवड़ भी लेकर आते हैं।
मान्यता है कि श्रावण महीने की शिवरात्रि के दिन जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करते हैं उनके कष्टों का निवारण होता है और मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
कालसर्प दोष से मुक्ति के लिये जातक ब्रह्म मुहूर्त में शिव मंदिर में शिव का षोडषोपचार पूजन करें। शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाकर 108 बार शिव मंत्र का जाप करें। साथ ही चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा भी शिवलिंग पर चढाएं।
ऐसा माना जाता है कि शिवलिंग पर इस उपाय से कालसर्प दोष का निवारण हो जाता है। यदि आप शारीरिक कष्टों का निवारण चाहते हैं तो इस दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना भी लाभकारी होता है। पंचमुखी रुद्राक्ष की माला लेकर भगवान शिव के मंत्र 'ॐ नम: शिवाय' का जाप करने से तमाम तरह के क्लेश शांत हो जाते हैं।
काँवर यात्रा 

सावन शिवरात्रि को काँवर यात्रा भी कहा जाता है,जो मानसून के श्रावण (जुलाई-अगस्तके महीनेमे आता है। कंवर (काँवर), एक खोखले बांस कोकहते हैं इस अनुष्ठान के अंतर्गतभगवान शिव केभक्तों को कंवरियास या काँवाँरथी के रूप में जानेजाता है। हिंदू तीर्थ स्थानों हरिद्वारगौमुख गंगोत्रीसुल्तानगंज में गंगा नदीकाशी विश्वनाथ,बैद्यनाथनीलकंठ और देवघर सहित अन्य स्थानोसे गंगाजल भरकरअपने - अपने स्थानीय शिवमंदिरों में इस पवित्र जल को लाकर चढ़ाया जाताहै।

हिन्दू पुराणों में कांवड़ यात्रा समुद्र के मंथन सेसंबंधित है। समुद्र मंथन के दौरान भगवान शिव नेजहर का सेवन कियाजिससे नकारात्मक ऊर्जा सेपीड़ित हुए। त्रेता युग में रावण ने शिव का ध्यानकिया और वह कंवर का उपयोग करकेगंगा केपवित्र जल को लाया और भगवान शिव पर अर्पितकियाइस प्रकार जहर की नकारात्मक ऊर्जाभगवान शिव से दूर हुई।
महाशिवरात्रिभगवान शिव की पार्वती देवी सेशादी का दिन हैइसलिए भक्तगण महा शिवरात्रिको गौरी-शंकर की शादी की सालगिरह के रूप मेंमानते हैं। इस दिन ब्रत मेंकुछ भक्तों को बिनापानी के ब्रत रहिते देखा गया है। आज के दिनभक्त शिवलिंग को दूधदहीशहदगुलाब जल,आदि के साथ हर तीन घंटे के अंतराल मे सारी रातपूजा करते हैं।

आज का दिन दो महान प्राकृतिक शक्तियोंरजसएवं तमस के एक साथ आने का दिन है। शिवरात्रिव्रत इन दोनों शक्तियों का सही नियंत्रण है। वासना,क्रोधऔर ईर्ष्या जैसे बुराइयों को नियंत्रण करसकते हैं। हर तीन घंटे शिवलिंग की पूजा के एकदौर आयोजित किया जाता है।इस रात को ग्रहोंकी स्थिति कुछ ऐसी होती है कि मानव तंत्र मेंऊर्जा का प्रवाह प्राकृतिक रूप से ऊपर की ओरहोता है। अतः योगी साधक भक्त शरीर को सीधीस्थिति में रखते हैंऔर सारी रात सोते नहीं हैं।(साभार)

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...