विधायक ने 21 कॉलोनियों में सिवरेज व्यवस्था के लिए 34 करोड़ रुपये के कार्यों का किया शिलान्यास
करनाल 12 अगस्त, प्रशान्त कौशिक
घरौंडा के विधायक एवं हैफेड के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण ने घरौंडा विधानसभा क्षेत्र की 21 अवैध कॉलोनियों को वैध करवाकर, इन कॉलोनियों में सिवरेज व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए उत्तम नगर कॉलोनी करनाल से कार्य की शुरूआत की। इन कार्यों पर सरकार द्वारा 34 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने करनाल शहर की परिधि में घरौंडा विधानसभा क्षेत्र के लगते एरिया की कॉलोनियों में सुविधा देने के उद्देश्य से आज उत्तम नगर कॉलोनी से सिवरेज व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए कार्य की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि 21 कॉलोनियों को मुख्यमंत्री द्वारा उनके अनुरोध पर वैध किया गया है। उन्होंने कहा कि इन कॉलोनियों में सिवरेज, स्ट्रॉम वाटर, बिजली के व्यवस्था, पीने के पानी की सुविधाएं दी जाएंगी, जिनकी आज शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि इससे पहले की सरकारों ने इन कॉलोनियों की ओर कभी देखा भी नहीं था, परंतु भाजपा की सरकार ने हर व्यक्ति को विकास से जोडऩे के लिए इन कॉलोनियों में रहने वाले परिवारों को सरकार की सुविधाएं देने का निर्णय लिया गया है ताकि ये लोग भी शहर के क्षेत्र में रहते हुए शहर की सुविधा ले सकें। उन्होंने कहा कि हमारा कार्य बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है
उन्होंने कॉलोनीवासियों को आवश्वान दिलवाया कि आज से इन कॉलोनियों में सरकार की सुविधा देने का कार्य शुरू हो गया है और यह बदस्तूर जारी रहेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं। उनके अंदर कोई क्षेत्रवाद, जातिवाद की भावना नहीं है बल्कि उनका उद्देश्य तो लाईन में खड़े अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। इस मौके पर कॉलोनी सैंकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, उन्होंने मिलकर विधायक का आभार प्रकट किया।
No comments:
Post a Comment