घरौंडा, प्रवीण कौशिक
घरौंडा में बीजेपी में कार्यकर्ताओं की अनदेखी खुल कर सामने आ गई है। इसी से हताश होकर युवा मोर्चा में एक पदाधिकारी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसकी पुष्टि स्वयं पदाधिकारी ने मिडिया के सामने की। उससे कयास लगाये जा रहे है कि युवा मोर्चा में सब कुछ ठीक नही है। चर्चा ये भी है आगे भी कुछ ही सकता है।
घरौंडा भाजपा युवा मोर्चा के सचिव दीपक भट्ट ने हमारे संवाददाता प्रवीण कौशिक को एक विशेष भेंट में बताया कि सचिव होते हुए लीग काम के लिए आते है और उनके काम नही होते। इस बारे में मैने पिछले दिनों में कई बार मोर्चा के प्रधान से फोन और सम्पर्क किया कर मिलने की कोशिश की। उन्होंने मुझे कोई एहमियत नही दी। जिससे मुझे निराशा हुई।व् मानसिक परेशानी हुई। कई बार ऐसा ही चुका है। अतः मेने सिर्फ सदस्य रहना ही ठीक समझा। और 6 जून को मैने सचिव के पद से त्यागपत्र व्हाट्सअप के माध्यम से ग्रुप में भेज दिया।
उधर इस इस्तीफे से तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म ही गया है। भाजपा पार्टी में ये इस्तीफा और कार्यकर्ताओं की अनदेखी चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा ये भी है कि और भी इस्तीफे हो सकते हैं।
No comments:
Post a Comment