10000

Friday, 22 June 2018

विधायक कल्याण ने बुजुर्गो का हालचाल जाना।

सम्पर्क फॉर समर्थन कार्यक्रम के तहत विधायक कल्याण ने पुस्तक भेंट की
 

घरौंडा,22 जून, प्रवीण कौशिक
हेफैड के चेयरमैन व हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने सेवानिवृत बुजुर्ग कर्मचारियों से मुलाकात की। विधायक ने बुजुर्गो का हालचाल जाना। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। वार्ड नम्बर तीन में सेवानिवृत कर्मचारियों ने पीने के पानी के साथ-साथ अन्य कई समस्या रखीं। विधायक कल्याण ने कर्मचारियों से आश्वासन दिया कि उनको किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। विधायक कल्याण ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेवानिवृत कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। वहीं सम्पर्क फॉर समर्थन कार्यक्रम के तहत विधायक कल्याण ने केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने की उपलब्ध्यिों की एक पुस्तक भी कर्मचारियों को सौंपी।
वीरवार की देर शाम हेफैड के चेयरमैन व हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने शहर के आधा दर्जन सेवानिवृत कर्मचारियों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जानकर अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। विधायक कल्याण वार्ड नं0 3 में हरगोपाल पटवारी, रामेश्चसर गर्ग, मनीराम शर्मा, नफे  सिंह, पार्षद रामसिंह सहित अन्य कर्मचारियों के पास पहुंचें। विधायक ने उनके सामने आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की। रिटायर्ड हरगोपाल पटवारी ने बताया कि सरकार सराहनीय कार्य कर रही हैं। पिछले 70 साल में इतने विकास कार्य नही हुए, जितने चार साल के कार्यकाल में हुए है। सेवानिवृत कर्मचारियों ने विधायक कल्याण को बताया कि पीने के पानी की समस्या भी पनप रही हैं। पानी आने जाने का कोई समय नही है। समय पर पानी न मिलने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। कर्मचारियों ने रेलवे ओवरब्रिज से रेलवे रोड़ तक सड़क निर्माण कराने की मांग भी रखी। बाद में विधायक कल्याण ने रेलवे स्टेशन का दौरा किया और बनने वाले पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही वार्ड नं0 तीन में एक करोड़ 96 लाख की लागत से पार्क का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें बुजुर्गो के लिए अलग से सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा। विधायक कल्याण ने कहा कि सेवानिवृत कर्मचारियों ने जो मांगे रखी है, उनको प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार हर वर्ग का समान करती है। केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने के बाद सेवानिवृत कर्मचारियों से विचार सांझा किए गए है। उन्होंने कहा कि  रेलवे ओवरब्रिज से रेलवे रोड़ तक सड़क का निर्माण कराने का प्रपोजल तैयार हो चुकी है और शीघ्र ही क्षेत्र की जनता को तोहफा दिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...