10000

Monday, 25 June 2018

टोल को लेकर टोल सिक्योरिटी व लोकल वाहन चालकों के बीच जमकर मारपीट

 

घरौंडा : 25 जून, प्रवीण कौशिक
बसताड़ा टोल प्लाजा पर लोकल वाहन चालकों और टोल अधिकारियों के बीच चल रहा टोल युद्ध थमने का नमा नही ले रहा है। टोल को लेकर टोल सिक्योरिटी व लोकल वाहन चालकों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिससे दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। टोल प्लाजा के बूथों पर जमकर तोडफ़ोड़ की गई। जिससे बूथ कर्मचारी मौके से फरार हो गए। जिस कारण लगभग एक घंटे तक टोल फ्री चलता रहा।  मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी राजीव,थाना मनोज कुमार,मधुबन थाना प्रभारी राजकुमार भारी पुलिस बल के साथ टोल पर पहुंचे। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस सीसीटीवी को खंगाल कर मामले की जांच करने में जुटी हुई है। लोकल वाहन मालिकों ने टोल सिक्योरिटी पर गुंडागर्दी और बंदूक दिखाकर टोल वसूलने का आरोप लगाया है। 
            लगभग 15 दिनों से लोकल वाहनों के टोल वसूलने को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को करनाल के सांसद अश्विनी चोपडा ने स्वयं टोल पर जाकर टोल अधिकारियों को लोकल वाहनों के लिए टोल फ्री करने के निर्देश दिए थे,लेकिन टोल अधिकारियों ने उसके आदेशों को अहमियत नही दी। जिस कारण सोमवार को ही फिर टोल को लेकर लोकल वाहन चालक व टोल सिक्योरिटी के बीच जमकर मारपीट हुई। गुस्साएं वाहन चालकों ने टोल बूथों पर जमकर तोडफ़ोड़ की। तोडफ़ोड़ के बाद टोल पर अफरा-तफरा मच गई और बूथ कर्मचारी बूथों को छोड़कर फरार हो गए। लगभग एक घ्ंाटे तक टोल फ्री चलता रहा। जिसके दौरान एक स्कॉर्पियों से भी तोडफ़ोड़ की गई। जिसमें लाठी डंडे व कारसूत भी बरामद हुए है। सूचना मिलने के बाद डीएसपी राजीव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी को खंगाला। वाहन चालकों को आरोप है कि टोल के बांउसर बंदूक की नोंक पर टोल वसूलना चहाते है। उन्होंने कहा कि रविवार को करनाल के सांसद अश्विनी चोपडा ने लोगों से आश्वासन दिया कि जब तक वे केंद्रिय मंत्री नितिन गड़करी से बात नही करते तब तक टोल फ्री चलता रहेगा,लेकिन टोल अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे है। 
डीजीएम संजय माथुर के मुताबिक लोकल वाहन चालकों का मासिक पास बनवाने के लिए जागरूक किया जा रहा हैं। लेकिन कुछ लोग लोकल वाहनों की आड़ में बाहरी वाहनों को बगैर टोल टैक्स दिए निकलना चाहते हैं। आज भी एक ट्रक चालक ने बूथ तोड़कर निकला था। जिसके बाद यह पूरा विवाद हुआ। कुछ लोगों ने टोल बूथ पर तोडफ़ोड की। चार पांच लोग घायल हुए हैं। इस मामले में पुलिस को शिकायत दी है। किसी वाहन को फ्री निकालने का कोई प्रावधान नही हैं। 
सांसद का ब्यान गैर जिम्मेदाराना-डीजीएम
डीजीएम संजय माथुर का कहना है कि रविवार को सांसद अश्विनी चोपड़ा ने एक गैर जिम्मेदाराना ब्यान दिया हैं। जो कि कानून से हटकर हैं। सरकार की गाइड लाइन उचित हैं। टोल को लेकर जो सत्ता पक्ष व राजनीतिक दल तथ्यहीन ब्यानबाजी कर रहे हैं, उससे लोग भड़के हैं। 
पुलिस ने शुरू कराया टोल-
लगभग एक घंटे के बाद डीएसपी राजीव ने सभी बूथों पर पुलिस बल तैनात कर दिया। बाद में पुलिस ने सभी बूथों पर टोल कर्मचारियों को बिठाकर टोल शुरू करवाया। टोल शुरू होने के बाद मामला शांत हुआ।
वर्जन-
बसताड़ा टोल प्लाजा पर झगड़ा होने की सूचना मिली थी। अभी तक किसी पक्ष की कोई शिकायत प्राप्त नही हुई हैं। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी। टोल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया हैं और पुलिस की मौजूदगी में टोल टैक्स दोबारा शुरू किया गया हैं। -राजकुमार, थाना प्रभारी मधुबन

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...