10000

Tuesday, 12 June 2018

टोल वसूले जाने के खिलाफ सोशल मीडिया पर भी लोग लामबंद हुए।


घरौंडा: 11 जून , प्रवीण कौशिक
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसताड़ा टोल प्लाजा द्वारा लोकल वाहन चालकों से टोल वसूले जाने के खिलाफ सोशल मीडिया पर भी लोग लामबंद हो गए हैं। टोल प्लाजा के इस फरमान के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी पोस्ट के जरिये शासन व प्रशासन तक अपनी बात पहुंचा रहे है और साथ ही लोगों को टोल के इस फरमान के खिलाफ एकजुट भी करने में लगे हुए हैं। सोशल मीडिया पर सामाजिक संस्था अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं मिडिया संगठन,घरौंडा दर्पण ने विधायक हरविंद्र कल्याण के नाम पत्र लिखा है और टोल के इस निर्णय को रद्द करवाने की मांग की हैं। 
बसताड़ा टोल प्लाजा पर लोकल वाहन चालक पिछले करीब साढ़े तीन साल से निशुल्क आवागमन कर रहे हैं। लेकिन अचानक ही टोल प्लाजा कम्पनी ने 15 जून तक लोकल वाहन चालकों को टोल पास बनवाने के लिए फरमान जारी कर दिया हैं। इस फरमान के बाद शहरवासियों में लगातार गुस्सा बढ़ता जा रहा हैं। जिसको लेकर रविवार की दोपहर को भी समाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने टोल के खिलाफ आवाज बुलंद की थी और चेताया था कि किसी भी कीमत पर लोकल वाहन चालकों का टोल नही लगने दिया जाएगा। यदि टोल कम्पनी ने अपना फैसला नही लिया तो उग्र प्रदर्शन करने से भी पीछे नही हटेंगे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...